9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस, अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस !

Priyanka Gandhi : पहाड़ से दक्षिण तक जीत का स्वाद चख चुकी अब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से कमबैक के मूड में है।

2 min read
Google source verification
Priyanka Gandhi Bastar Visit

बस्तर पहुंची प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi : पहाड़ से दक्षिण तक जीत का स्वाद चख चुकी अब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से कमबैक के मूड में है। कर्नाटक चुनाव के बीच राहुल गांधी की सदस्यता चली जाने के कारण जहां कांग्रेस को झटका लगा था वहीं अब पांच राज्यों प्रस्तावित चुनाव के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का राज्यसभा का सदस्य बनाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सोनिया गांधी के साथ हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि प्रियंका गांधी को हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा कोटे से सदस्य बनाया जाएगा। इसके साथ ही यह भी फैसला हो गया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी। प्रियंका का पूरा फोकस कांग्रेस के चुनाव प्रचार पर होगा।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक की तर्ज पर राजस्थान में चुनावी दंगल लड़ेंगी कांग्रेस


कौन संभालेगा रायबरेली की गददी

कांग्रेस के हाथ से अमेठी की सीट जाने बाद अब रायबरेली की चर्चा होने लगी है। कांग्रेस की यह पारंपरिक सीट है। कई सालों से कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा है। वह भी तब जब पूरे मुल्क में भाजपा का डंका बज रहा था। सोनिया गांधी अभी भी यहां से सांसद हैं। यहां से 17 बार कांग्रेस चुनाव जीत चुकी है। 1999 से इस सीट पर लगातार कांग्रेस जीत रही है। अब इस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा। इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। अमेठी सीट में अब कांग्रेस की कोई दिलचस्पी नहीं है। ऐसे में गांधी—नेहरू परिवार से शायद ही इस सीट पर कोई चुनाव लड़े। यह सीट गठबंधन में सहयोगी दल के लिए छोड़ी जा सकती है। वहीं रायबरेली की सीट पर अगर सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ती हैं तो कोई कांग्रेसी नेता ही यहां चुनाव लड़ेगा।

अबकी मोदी बनाम प्रियंका गांधी

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की तरफ से महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के हर सवाल का जवाब दिया। इस चुनाव में उन्होंने किसी भी तरह से मोदी बनाम राहुल का मुकाबला नहीं होने दिया। इसका परिणाम यह रहा कि कांग्रेस ने बाजी मार ली। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस अब यही दांव आजमाने की तैयारी में है। प्रियंका गांधी चुनाव पूरे देश में प्रचार का मोर्चा संभालेंगी। वह ही कांग्रेस की स्टार प्रचारक होने जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग