scriptपूर्वोत्तर से कांग्रेस का पत्ता साफ, मिजोरम से अब MNF की सरकार | Congress's address clear from Northeast, now MNF government in Mizoram | Patrika News

पूर्वोत्तर से कांग्रेस का पत्ता साफ, मिजोरम से अब MNF की सरकार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 11, 2018 01:42:25 pm

Submitted by:

mangal yadav

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे जहां कांग्रेस के लिए खुशी लेकर वहीं मिजोरम में कांग्रेस सत्ता से बेदखल हो गई।

mizoram

पूर्वोत्तर से कांग्रेस का पत्ता साफ, मिजोरम से अब MNF की सरकार

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे जहां कांग्रेस के लिए खुशी लेकर वहीं मिजोरम में कांग्रेस सत्ता से बेदखल हो गई। लंबे समय से मुख्यमंत्री रहे पी. ललथनहवला खुद अपनी दोनों सीटें नहीं बचा पाए। इस बात से साफ दिख रहा है कि मिजोरम में लोगों की कांग्रेस सरकार के प्रति कितनी नाराजगी थी। मिजोरम में चुनाव हारने के साथ ही कांग्रेस का अब पूर्वोत्तर भारत से शासन खत्म हो गया। पूर्वोत्तर के बाकी राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। मिजोरम में मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट( एमएनएफ) सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि एमएनएफ को बीजेपी का समर्थन हासिल है लेकिन इसके बावजूद यहां पर बीजेपी के 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

पूर्वोत्तर में अब एनडीए सरकार

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड में से अब किसी भी राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं है। किसी समय पूर्वोत्तर में एक भी सीटें नहीं जीतने वाली बीजेपी आज सत्ता में काबिज है। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और असम में बीजेपी ने अपनी दम पर सरकार बनाई है जबकि नगालैंड, मणिपुर में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो