राजनीति

कांग्रेस ने पीएम को भेजी संविधान की काॅपी, कहा-आप किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सीमित नहीं कर सकते

कांग्रेस ने पीएम को भेजी संविधान की काॅपी
कहा- देश बांटने से फुरसत मिल जाए तो इसे पढ़ लें
संविधान थोपने वाले विचारों को प्रश्रय नहीं देता

Jan 27, 2020 / 03:44 pm

Dhirendra

नई दिल्ली। रविवार को पूरा देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा था। विदेशी मेहमानों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गणतंत्र दिवस कायक्रम में थे। ठीक उसी समय कांग्रेस (Congress) देश के पीएम को भारत के संविधान की प्रति भेजने की तैयारी में जुटी थी। इस बात की जानकारी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर सभी को दी।
https://twitter.com/INCIndia/status/1221360880040005637?ref_src=twsrc%5Etfw
इस ट्वीट के जरिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से ऑनलाइन संविधान की प्रति खरीदने का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि प्रिय प्रधानमंत्री, संविधान की प्रति जल्द आप तक पहुंच रही है। जब आपको देश को बांटने से समय मिल जाए तो कृपया इसे पढ़ें। इसके साथ ही कांग्रेस ने कई ट्वीट कर संविधान के कई अनुच्छेदों का भी जिक्र किया।
https://twitter.com/hashtag/RepublicDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस ने अपने ट्वीट में नसीहत भरे लहजे में पीएम मोदी को अहसास कराने की कोशिश की है कि देश का संविधान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा और उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। ये संविधान ही है जो न्यायिक प्रक्रिया की महत्ता तय करता है। एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि हमारा संविधान थोपने वाले विचारों को प्रश्रय नहीं देता है। देश के नागरिकों को अपनी सुविधानुसार धर्म को मानने का अधिकार है। उन्हें खास धर्म व विचार मानने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने आगे लिखा कि देश वही महान होता है जहां सद्भावनापूर्ण और भेदभाव रहित समाज का निर्माण हो।
https://twitter.com/hashtag/RepublicDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस ने पीएम मोदी को नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखकर भारत के संविधान की प्रति भेजी है। शाहीन बाग में एक महीने से ज्यादा वक्त से संशोधित कानून के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में मुख्यतः मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं। एक तरफ महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी हैं कि जब तक केंद्र सरकार CAA को वापस नहीं ले लेती तब तक वह धरनास्थल से नहीं हटेंगी।

Home / Political / कांग्रेस ने पीएम को भेजी संविधान की काॅपी, कहा-आप किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सीमित नहीं कर सकते

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.