scriptकांग्रेस ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा – चीन से समझौता कर मोदी सरकार ने सरेंडर किया | Congress shrugged off center, said - Modi government surrenders with China | Patrika News

कांग्रेस ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा – चीन से समझौता कर मोदी सरकार ने सरेंडर किया

locationनई दिल्लीPublished: Feb 14, 2021 01:34:58 pm

Submitted by:

Dhirendra

कांग्रेस ने चीन से समझौते को लेकर सरकार से मांगे जवाब।
मोदी सरकार ने देश को धोखा देने का काम किया।

 
 
 

randeep singh surjewala

कैलाश मान सरोवर रेंज से भारत ने अपनी बढ़त गंवाया।

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख से लगते एलएसी पर सीमा विवाद को लेकर चीन और भारत सरकार के समझौते को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि चीन अपनी चौकी से पीछे हटा जरूर है, लेकिन भारत अपनी पहले की स्थिति से पीछे आ गया है। ऐसे में यह समझौता देश की अखंडता के लिहाज से केंद्र सरकार का सरेंडर है। केंद्र सरकार ने ऐसा कर देश को धोखा दिया है।
सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय सेना ने कैलाश रेंज पर अपनी बढ़त बना ली थी। लेकिन समझौते की वजह से भारत ने बढ़त को गंवाया है।

किस कीमत पर किया समझौता

कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र सरकार से कई सवालों के जवाब मांगे हैं। उन्होंने पहला सवाल सरकार से यह पूछा है कि चीन के साथ समझौता किस कीमत पर किया। सरकार ने गलवान और पैगोंग को बफर जोन क्यों बनाया? यह देश की अखंडता के साथ समझौता नहीं तो और क्या है?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो