राजनीति

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, उपचुनाव परिणाम के बाद हरियाणा में गिर जाएगी भाजपा की सरकार

कांग्रेस नेता ने हरियाण सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्लीJan 29, 2019 / 07:48 pm

Kaushlendra Pathak

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, उपचुनाव परिणाम के बाद हरियाणा में गिर जाएगी भाजपा की सरकार

नई दिल्ली। एक तरफ देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा में सियासी घमासान शुरू हो गया है। अगामी 31 जनवरी को जिंद उपचुनाव के परिणाम आने हैं। लेकिन, उससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोकर तंवर ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिंद उपचुनाव परिणाम के बाद हरियाणा में भाजपा की सरकरा गिर जाएगी।
उपचुनाव परिणाम के बाद गिर जाएगी भाजपा की सरकार-तंवर

उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा भी पेश किया। तंवर ने कहा कि जींद का चुनाव काफी महत्वपूर्ण था। यह खिंचा हुआ चुनाव था और चुनाव में कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला अवश्य जीतेंगे। इस जीत के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर दिखाई देगी। इस चुनाव के साथ जींद की जिंदगी भी बदल जाएगी, क्योंकि पिछले साढ़े चार साल के दौरान भाजपा सरकार ने जींद का विकास नहीं किया था और विकास की बयार कांग्रेस लेकर आएगी।
जिंद उपचुनाव हारेगी भाजपा-तंवर

तंवर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस चुनाव के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार गिर भी सकती है, क्योंकि कई विधायक नतीजे आते ही भाग जाएंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा ही नहीं अन्य दलों के विधायक और नेता भी कांग्रेस के संपर्क में है। तंवर ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से जींद में थे और देखा कि कई बूथों पर आईएनएलडी का एक भी व्यक्ति नहीं था, जबकि भाजपा के भी यही हालात थे। अब देखना यह है कि तंवर के इस बयान का क्या मायने हो सकता है। सच में हरियाणा में सरकार गिरती है या फिर कोई और समीकरण बनता है।
 

Home / Political / कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, उपचुनाव परिणाम के बाद हरियाणा में गिर जाएगी भाजपा की सरकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.