scriptधर्मसंकट आया तो बोली कांग्रेस- राहुल जनेऊधारी हिंदू, जारी की फोटो | congress statement on rahul gandhi religion | Patrika News

धर्मसंकट आया तो बोली कांग्रेस- राहुल जनेऊधारी हिंदू, जारी की फोटो

locationनई दिल्लीPublished: Nov 29, 2017 07:57:26 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

अब कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के हिंदू होने के सबूत देने शुरू किए हैं।

Rahul Gandhi,BJP,Congress,Gujarat elections,
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनका नाम गैर हिंदू रजिस्टर में दर्ज होने से गुजरात की राजनीति फिर से गरमा गई और उनके धर्म को लेकर सवाल खड़े होने लगे। अब कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के हिंदू होने के सबूत देने शुरू किए हैं। मामला गरमाता देख कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने दो फोटो ट्वीट की। इसमें एक तस्वीर में इंदिरा गांधी और दूसरी राजीव गांधी के अंतिम संस्कार की है। फोटो में इंदिरा को राजीव गांधी और राजीव गांधी को राहुल मुखाग्नि देते दिख रहे हैं। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने लिखा कि सनातनी ब्राह्मण विरोधी भाजपाईयों देख लो, अपने दादी और अपने पिता का अंतिम संस्कार किस रीति से राहुल कर रहे है, कितना नीचे गिरेगी भाजपा!
https://twitter.com/AkhileshPSingh/status/935860399945089024?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल जनेऊधारी हिंदू: सुरजेवाला
वहीं दूसरी ओर विवाद बढ़ता देख कांग्रेस राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है। मामले में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि राहुल गांधी ने विजिटर्स बुक में एंट्री की थी। जिस हस्ताक्षर की बात हो रही है, वो न तो राहुल गांधी का है और न ही उन्हें ऐसा कोई रजिस्टर दिया गया था। उन्होंने राहुल गांधी को जनेऊधारी हिंदू बताया और सबूत के तौर पर कई फोटो जारी की।
Rahul
कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने भी दी सफाई
राहुल गांधी के नाम जुड़ने के बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मनोज त्यागी ने कहा कि बाद में राहुल गांधी का नाम जोड़ा गया है। मनोज त्यागी ने कहा कि पत्रकारों को ले जाने के लिए उन्होंने ही रजिस्टर पर साइन किए थे।
कांग्रेस बीजेपी पर लगा रही आरोप
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विजिटर बुक में राहुल गांधी के हस्ताक्षर हैं, जबकि दूसरे में राहुल गांधी जी लिखा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों राहुल गांधी अपने नाम के आगे जी लगाएंगे। उन्होंने मामले में बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो