राजनीति

कांग्रेस ने गिरिराज सिंह को दी चेतावनी, कहा- राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी न करें

बिहार से कांग्रेस नेता और कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला है।

Dec 15, 2018 / 04:48 pm

Anil Kumar

कांग्रेस ने गिरिराज सिंह को दी चेतावनी, कहा- राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी न करें

पटना। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी मात देने के बाद कांग्रेस के होसला बुलंद है। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं में एक नई उर्जा का संचार हो गया है। जिसका एक नमूना बिहार में देखने को मिला। दरअसल चुनावों में जीत से गदगद बिहार से कांग्रेस नेता और कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर जमकर हमला बोला है। कादरी ने गिरिराज सिंह को चेतावनी दी कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में अनाप-शनाप बयान न दें। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस आलाकमान पर बयान देने से बाज आएं। बता दें कि कादरी गिरिराज सिंह के एक बयान पर पलटवार करते हुए ये बातें कही।

गिरिराज सिंह ने क्या कहा था?

आपको बता दें कि गिरिराज सिंह ने दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद रफाल मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी। सिंह ने कहा था कि रफाल मामले पर सदन से सड़क तक राहुल गांधी अपने बयान बदलते रहे हैं। अब चुनाव आयोग को भी ऐसी राजनीतिक पार्टियों पर सोचना चाहिए,जो चुनाव जीतने के लिए इस तरह के झूठे अफवाह से जनता को भ्रमित करती हैं। बता दें कि गिरिराज सिंह के इसी बयान पर कादरी ने शनिवार को पलटवार किया। कौकब कादरी ने गिरिराज सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे अनाप-शनाप बयान देने से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जगह-जगह कांग्रेस की ओर से उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। कादरी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के हिरो हैं। इसलिए भाजपा घबरा गई है और उल्टा-सीधा बयानबाजी कर रही है।

Home / Political / कांग्रेस ने गिरिराज सिंह को दी चेतावनी, कहा- राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी न करें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.