विदिशा

संविधान दिवस मना, विधान परिषद के गठन की मांग उठी

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने किया डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

विदिशाNov 27, 2022 / 09:44 pm

Bhupendra malviya

संविधान दिवस मना, विधान परिषद के गठन की मांग उठी

विदिशा। संविधान दिवस पर शनिवार को अहमदपुर तिराहे पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान यहां िस्थत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया और आयोजन में शामिल हुए।
महात्मा ज्योतिराव फुले समता परिषद के आयोजन में विधायक सहित विभिन्न संगठनों के नेता मौजूद रहे। इस दौरान विधान परिषद के गठन भी मांग उठी और इस संबंध में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विधायक शशांक भार्गव रहे, जिन्होंने संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष ज्योति शाह, व्यापार उद्योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश जैन आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्षद लीना जमना कुशवाह , शासकीय अधिवक्ता हिम्मतसिंह कुशवाह , दिलीपसिंह थापा , साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल साहू , नीरज कुशवाह आदि ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान समिति ने मध्यप्रदेश में विधान परिषद के गठन के संबंध में जनप्रतिनिधिओं को अवगत कराया एवं विधान परिषद के गठन के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा । स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष नवनीत कुशवाह ने दिया। वहीं संचालन उमराव सिंह कुशवाह किया। कार्यक्रम में विजय कुशवाह , अमित कुशवाह , श्याम रघुवंशी, कृष्णा कुशवाह, मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

———————
इधर भाजपा नेताओं ने किया डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संविधान दिवस मनाया। इसके तहत भाजपा नेता अहमदपुर तिराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और माल्यार्पण कर डॉ. अंबेडकर के जीवन व कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान भाजपा नेता मुकेश टंडन, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा सहित दिनेश कुशवाह, सुरेंद्रसिंह चौहान, पंकज पांडे, अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जाटव, महामंत्री लालसिंह अहिरवार, मोर्चा जिला संपर्क प्रमुख राजेश जाटव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.