दिल्ली में एक महिला सऊदी अरब से लौटती है और अगले पांच दिन बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाई जाती है। उसके बाद वह जिस-जिस से संपर्क में आई है वह सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में यह केस कम्युनिटी ट्रांसमिशन का क्लासिक केस बन गया है और बालीवुड सिंगर कनिका कपूर के मामले से भी खौफनाक हो गया है।
10 मार्च को सऊदी अरब से लौटी थी महिला
दरअसल दिल्ली के दिलशाद गार्डन की एक महिला 10 मार्च को 19 साल के बेटे के साथ सउदी अरब से दिल्ली लौटती है। दिल्ली एयरोपोर्ट पर महिला का भाई उसे रिसीव करता है। दो दिन बाद महिला को खांसी की शिकायत होती है और पहले नजदीक के एक डॉक्टर से दिखाने के बाद 15 मार्च को उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया जाता है, जहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। 17 मार्च को उसे कोरोना पाजिटिव केस पाया जाता है।
ये भी पढ़ें: coronavirus: दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित, राजधानी में मरीजों की संख्या 30 के पार
कोरोना की चपेट में महिला के भाई-मां-बेटियां और डॉक्टर भी
इसके बाद इस महिला के भाई-मां को 20 मार्च को कोरोना पाजिटिव पाया गया। 21 मार्च को उसकी दो बेटियां भी कोरोना पाजिटिव पाई गईं। जिस डॉक्टर को उस महिला ने सबसे पहले दिखाया था, 22 मार्च को वह भी पाजिटिव पाया गया।
दिल्ली में 30 मामले में 5 केस इसी परिवार के मरीज
अब ऐसे में सवाल उठता है कि जब इतने लोग पाजिटिव मिले हैं तो इनसे और कितने लोग मिले होंगे। जैसे डॉक्टर ही उसके बाद न जाने कितने मरीजों को देखा होगा। इसी तरह बेटा जिस-जिस से मिला, सभी रिस्क में हैं। जिस मोहल्ले में ये लोग रहते हैं, जिन दुकानदार से सामान खरीदे होंगे, वे सभी रिस्क में होंगे।
ये भी पढ़ें: coronavirus संक्रमण से बचाने के लिए पादरी ने पिलाया डेटॉल, 59 की मौत, 4 गंभीर
महिला का भाई इस दौरान क्वारंटीन हुए, लेकिन इससे पहले वे न जाने कितने लोगों से मिले। ये किसी महफिल में भी गए थे। इस तरह पूरा चेन खतरे के दायरे में है। इसी तरह भाई जहांगीरपुरी में रहते हैं, वह पता नहीं कितने लोगों से मिले होंगे। इस तरह यह केस कम्युनिटी ट्रांसमिशन का क्लासिक केस बन गया है और बालीवुड सिंगर कनिका कपूर के मामले से भी खौफनाक हो गया है। दिल्ली में अब तक जो 30 मामले सामने आए हैं, उसमें पांच केस इसी मामले से जुड़े रहे हैं।