scriptमुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बारे में बोलने पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ एफआईआर | court asks city Police to file an FIR against Ananth Kumar Hegde | Patrika News

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बारे में बोलने पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ एफआईआर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 07, 2017 12:30:22 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

एक रैली के दौरान हेगड़े ने आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया था।

anant kumar Hegde

anant kumar Hegde

एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री के विरुद्ध गलत शब्दों का उपयोग करने पर पुलिस ने केंद्रयीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैसूर कोर्ट ने जिला पुलिस को केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
जानकारी के अनुसार- भारतीय जनता पार्टी की बेलागवी परिवर्तन रैली के दाैरान उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ अपशबदों का उपयोग किया था। रैली को संबाेधित करते हुए उन्होंने सिद्धारमैया का नाम लेते हुए कहा था कि उन्हें लोगों की वोटों की जरूरत है। इसके लिए वे लोगों के जूते तक चाट सकते हैं। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदालत में अपील की थी। इसी अपील पर अदालत ने मैसूर पुलिस को केंद्रीय मंत्री हेगड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिए ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। जल्द ही इसे बेलागवी पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
बता दें, हेगड़े अपने विवादित बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। हेगड़े के उक्त बयान पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी पलटवार करते हुए उन्हें गोडसे का उत्तराधिकारी कहा था।
युवा कांग्रेस इकाई ने किया था विरोध
मुख्यमंत्री के बारे में अपशब्दों का उपयोग करने पर कनार्टक की युवा कांग्रेस इकाई ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शहर में रोष प्रदर्शन किया था। इसमें हेगड़े के िखलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। ऐसा न करने पर सभी जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी थी। कर्नाटक विद्युत कारखाना के अध्यक्ष मनोहर ने कहा था कि सिद्धारमैया के खिलाफ ऐसी असंसदीय भाषा का उपयोग करके उन्होंने जनता का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें सबके सामने माफी मांगनी होगी। नेताओं ने हेगड़े को गैरजिम्मेदार बताते हुए उन पर ओछी मानसिकता का होने के आरोप भी लगाया। इसके बाद ही नेताओं ने अदालत में केंद्रीय मंत्री हेगड़े पर एफआईआर दर्ज करने के अदेश देने की गुहार लगाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो