scriptफिर मनोज तिवारी के साथ नजर आईं सपना चौधरी, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिया यह जवाब | dancer Sapna Chaudhary during election campaigning for Manoj Tiwari | Patrika News

फिर मनोज तिवारी के साथ नजर आईं सपना चौधरी, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिया यह जवाब

Published: Apr 22, 2019 01:48:17 pm

Submitted by:

Mohit sharma

सपना चौधरी दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के लिए प्रचार कर रही हैं।
सपना चौधरी ने कहा कि उन्होंने कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं की है।
मनोज तिवारी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, इसलिए उनके प्रचार कर रही हैं।

Sapna Chaudhary

मनोज तिवारी के साथ नजर आईं सपना चौधरी, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिया यह जवाब

नई दिल्ली। लंबे समय से राजनीति में आने की अटकलों के बाद एक्ट्रेस और डांसर सपना चौधरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सपना चौधरी दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के लिए प्रचार कर रही हैं। इस दौरान जब उनसे उनके राजनीतिक करियर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका दो टूक जवाब दिया। सपना चौधरी ने कहा कि उन्होंने कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं की है। मनोज तिवारी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, इसलिए उनके प्रचार कर रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के राजनीति में उतरने खबर खूब वायरल हुईं थी। माना तो यहां तक जा रहा था कि सपना चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। इसको लेकर सपना चौधरी का कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण वाला पेपर भी खूब छाया रहा, लेकिन हरियाणवी डांसर ने ऐन मौके पर मीडिया के सामने आकर इन खबरों को खंडन कर दिया। सपना ने कांग्रेस में शामिल होने से साफ इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने ना तो किसी पार्टी में शामिल होंगी और ना ही किसी पार्टी का प्रचार करेंगी। इसके बाद भाजपा सांसद और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ उनकी फोटो सामने आईं, जिसके बाद समझा जा रहा था कि सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाली हैं। हालांकि उनकी यह चर्चाएं भी हवा ही रही।

राहुल गांधी ने अपने बयान पर जताया खेद, कहा— सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा था ‘चौकीदार चोर है’

अब सपना चौधरी का नया वीडिया सामने आया है। इस वीडियो में सपना भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ दिखाई पड़ रही हैं। दरअसल, यह मनोज तिवारी के नामांकर दाखिल करने वाला वीडियो है। यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो में सपना मनोज तिवारी को ‘ऑल द बेस्ट’ बोल रही हैं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो