नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। केजरीवाल सरकार ने एबी ग्रेड के लोगों को 25% तक बिल माफ किया है। सी श्रेणी के लोगों के लिए 50% तक बिल माफ किया है। साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए पानी का बिल माफ किया है। एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में केजरीवाल ने कई बड़े ऐलान किए। केजरीवाल ने कई ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों को गलत बिजली बिलों से छुटकारा मिलेगा। 30 नवंबर 2015 तक के सभी बिल बिल माफ किए जाएंगे। सभी का लेट पेमेंट सरचार्ज माफ किया जा रहा है। सभी को मीटर लगवाने पड़ेंगे। आने वाले समय में फर्जी बिलों का सिलसिला बंद हो जाएगा। साथ ही एप के जरिए मीटर रीडिंग होगी।केजरीवाल ने कहा कि हमने कहा था कि कोने कोने में पानी पहुंचाएंगे। हमारा वादा है कि 31 मार्च 2017 तक सभी 268 कालोनियों तक पानी पहुंच जाएगा। दिसंबर 2017 तक 22 महीने के अंदर दिल्ली की हर कॉलोनी के अंदर पाइप पानी पहुंच जाएगा।सीएम ने कहा कि पानी के ऊपर पूरा माफिया का कब्जा हो गया है। सीधा टूटी में से पीने का पानी आना चाहिए। इसके लिए जल बोर्ड लैबोरेटरी बनाने पर काम कर रही है। दिसंबर 2017 तक दिल्ली के हर टूटी में जो पानी आएगा वो पीने लायक पानी होगा। बाकी श्रेणी के लोगों का आप सरकार ने पूरा बिल माफ किया है। सरकार ने 30 नवंबर 2015 तक लोगों का बिजली बिल माफ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक केजरीवाल सरकार में जल बोर्ड को 176 करोड़ा का मुनाफा हुआ है। गौरतलब है कि आप सरकार आज एक साल पूरा कर रही है, आम आदमी पार्टी की सरकार एक साल के पूरा होने के एक साल बेमिसाल के रुप में मना रही है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनका मंत्रिमंडल आज फोन पर जनता के सवाल और उनके सुझाव सुनेगा। केजरीवाल सरकार आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच कैबिनेट फोन पर लोगों के सवाल और सुझाव सुने। यह कार्यक्रम एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।