scriptAAP और कांग्रेस के गठबंधन पर राहुल गांधी बोले दरवाजे खुले हैं, आप दिखावा कर रहे हैं- केरजीवाल | Delhi App congress tie up rahul gandhi tweet open door for alliance | Patrika News
राजनीति

AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर राहुल गांधी बोले दरवाजे खुले हैं, आप दिखावा कर रहे हैं- केरजीवाल

लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन पर सस्पेंस
राहुल गांधी के ट्वीट पर केजरीवाल का जवाबी ट्वीट
अन्य राज्यों में भी साथ लड़ने को लेकर नहीं बन रही सहमति

Apr 16, 2019 / 08:04 am

Prashant Jha

rahul gandhi

दिल्ली: आप से गठबंधन पर राहुल गांधी का ट्वीट, गठबंधन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का सस्पेंस बरकरार है। केजरीवाल के संकेत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नया दांव चल दिया है। आप से गठबंधन पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। केजरीवाल ने गठबंधन पर फिर यू-टर्न लिया था। गठबंधन के लिए हमारे दरवाजे खुले हुए हैं, लेकिन समय निकल रहा है । कांग्रेस आप को 4 सीट देने के लिए तैयार है। राहुल ने कहा कि अगर ये गठबंधन हो गया तो भाजपा दिल्ली में हार जाएगी।लेकिन राहुल गांधी के ट्वीट के बाद आप ने जोरदार हमला बोला है। केजरीवाल ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा।
ये भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण सिलीगुड़ी में राहुल गांधी की सभा रद्द

https://twitter.com/hashtag/AbAAPkiBaari?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

राहुल गांधी पर बरसे केजरीवाल

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राहुल गांधी को जवाबी ट्वीट करते हुए निशाना साधा। आपका ट्वीट सिर्फ दिखावा है गठबंधन आपकी इच्छा नहीं है। साथ ही हमारे यू-टर्न वाली बात पर आपकी बयानबाजी से दुख हुआ। कौन सा यू-टर्न अभी तो बात चल रही थी। मोदी विरोधी वोट बांटकर आप मोदी की मदद कर रहे हैं। देश को मोदी और शाह के खतरे से बचाना है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1117774571711500288?ref_src=twsrc%5Etfw

केजरीवाल ने गठबंधन के दिए संकेत

बता दें कि रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मोदी जी और अमित शाह की जोड़ी से देश को बचाने के लिए हम गठबंधन करने को लेकर तैयार हैं। आखिरी दम तक हम इस जोड़ी को रोकने की कोशिश करेंगे। सूत्रों की मानें तो आप और कांग्रेस मोदी को रोकने के लिए दिल्ली में गठबंधन करने के मूड में है। लेकिन सीटों पर सहमति नहीं बनने को लेकर गठबंधन नहीं हो पा रहा है।

आप ने गठबंधन से किया था इनकार

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 4 सीट मांग रही है। जबकि आप तीन सीट देने को तैयार है। साथ ही बताया जा रहा है आम आदमी पार्टी दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और राज्यों में कांग्रेस पर गठबंधन करने के लिए दबाव बना रहा है। लेकिन कांग्रेस इसपर राजी नहीं है। पिछले दिनों आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबर को नकार दिया था। संजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी की शर्तों पर खड़ी नहीं उतर रही है। ऐसे में हम साथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन केजरीवाल के इस बयान ने एक बार फिर गठबंधन की उम्मीद जता दी है

Home / Political / AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर राहुल गांधी बोले दरवाजे खुले हैं, आप दिखावा कर रहे हैं- केरजीवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो