scriptदिल्ली विधानसभा चुनावः बीजेपी ने जीत के लिए झोंकी पूरी ताकत, 24 घंटे में की 250 सभाएं | Delhi Assembly Election: BJP pushes full strength to win, 250 meetings | Patrika News

दिल्ली विधानसभा चुनावः बीजेपी ने जीत के लिए झोंकी पूरी ताकत, 24 घंटे में की 250 सभाएं

locationनई दिल्लीPublished: Jan 24, 2020 02:36:09 pm

Submitted by:

Dhirendra

शाह और नड्डा ने संभाली चुनावी कमान
जनता से सीधा संवाद पर जोर

bjp_flag.jpeg
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव-प्रचार की कमान खुद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ( BJP President JP Nadda ) और गृहमंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) संभाल रहे हैं। दोनों नेता हर दिन तकरीबन तीन-चार रैलियां कर रहे हैं। भाजपा शुक्रवार को ही 250 सभाएं कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बीजेपी अपना ध्यान छोटी-छोटी रैलियों और नुक्कड़ सभाओं के आयोजन पर केंद्रित करेगी। पीएम मोदी को छोड़कर सभी नेता छोटी-छोटी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी का मानना है ऐसी सभाओं से जनता के साथ संवाद कायम होता है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) प्रचार का प्रबंधन देख रहे पार्टी के एक नेता ने बताया कि हमारी रणनीति दिल्ली में हर वर्ग के मतदाताआें को लुभाने की है। इसके तहत क्षेत्र विशेष के लिए उस राज्य के नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और सांसद जुएल उरांव को आरके पुरम क्षेत्र में लगाया गया है जहां उड़िया भाषी लोगों की आबादी है। उसी प्रकार जिन क्षेत्रों में राजस्थान के लोगों की संख्या ज्यादा है वहां राजस्थान के नेताओं को लगाया गया है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ( Union Minister Gajendra Singh Shekhawat ) लगातार गुरुवार से ही इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा नेता के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में तकरीबन 149 रैलियां की गईं। जबकि शुक्रवार को ढाई सौ रैलियों का कार्यक्रम है। अमित शाह शुक्रवार को दिल्ली के करावल नगर, सोनिया विहार और गोकुलपुरी में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। यह रैली दिल्ली के पांडव नगर और आनंद विहार इलाके में प्रस्तावित है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय, दिल्ली भाजपा के सातों सांसद भी हर दिन तीन से पांच कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो