scriptअरविंद केजरीवाल को मात देन के लिए सुनील यादव मजबूत प्रत्याशी: मनोज तिवारी | Delhi Assembly Election:Manoj Tiwari said Sunil Yadav strong candidate | Patrika News

अरविंद केजरीवाल को मात देन के लिए सुनील यादव मजबूत प्रत्याशी: मनोज तिवारी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 06, 2020 05:37:20 pm

Submitted by:

Shivani Singh

8 फरवीर को दिल्ली की जनता देगी जवाब
केजरीवाल के सामने अपना मजबूत उम्मीदवार उतारा
केजरीवाल के सामने हमारा मजबूत उम्मीदवार

bjp_1.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार ( Delhi Assembly Election ) आज शाम 5 बजे थम जाएगा। भारती जनता पार्टी ( BJP ), आम आदमी पार्टी ( APP ) और कांग्रेस जैसी राजनीतिक पार्टियों ने आखिरी दिन चुनाव प्रचार में अपनी जान फूंक दी है।

यह भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव: पत्रिका से बोले मनोज तिवारी- तीनों इंजन एक दिशा में चलेंगे तभी सर्वश्रेष्ठ दिल्ली बनेगी

इस बीच पत्रिका ( Patrika ) ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) से बातचीत की। उनसे ये सवाल पूछा कि भाजपा ने आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) के सामने अपना मजबूत उम्मीदवार क्यों नहीं उतारा?

इस सवाल के जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी ने युवा मोर्चा के पार्टी अध्यक्ष सुनिल यादव को केजरीवाल के सामने उतारा है। वे ओबीसी समाज हैं, पुर्वांचल के परिवार के सन्तान हैं। उन्होंने कभी भी अपने बच्चों की झूठी कसम नहीं खाई है। वे कभी भी अपनी बात कह कर मुकरे नहीं हैं। उन्होंने जनता से जुड़ कर काम किया है।

यह भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव: मनीष सिसोदिया की अपील, 8 फरवरी को काम के लिए करें वोट

ऐसी स्थिति में सुनिल यादव को कम समझना अरविंद केजरीवाल के जीवन की सबसे बड़ी मुर्खता होगी, क्योंकि सुनिल यादव को 60 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी का साथ है। जिस सीट से वे चुनाव लड़ रहे हैं वहां 60 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी हैं। वे दिन गिन रहे हैं कि कब 8 फरवरी आए और आपने जो हमारे वरिष्ठ चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश को मारा था। उसका बदला लिया जा सके। चुनाव वाले दिन उस मार की प्रतिध्वनी सुनाई देगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो