scriptलोकसभा चुनाव से पहले दिल्‍ली भाजपा को बड़ा झटका, 2 नेताओं ने थामा AAP का हाथ | Delhi BJP faces big blow before Lok Sabha elections 2 leaders join AAP | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्‍ली भाजपा को बड़ा झटका, 2 नेताओं ने थामा AAP का हाथ

locationनई दिल्लीPublished: Jan 29, 2019 11:31:39 am

Submitted by:

Dhirendra

भाजपा के दोनों नेता अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं।

bjp-aap

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्‍ली भाजपा को बड़ा झटका, 2 नेताओं ने थामा AAP का हाथ

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव से दो माह पूर्व दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण दिल्‍ली के दो भाजपा नेता धर्मवीर अवाना और राजू निर्मल एक कार्यक्रम में भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप के राज्‍यसभा सांसद एनडी गुप्‍ता और दक्षिणी दिल्‍ली प्रभारी राघव चड्ढा की उपस्थिति में दोनों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। दोनों नेताओं ने बताया है कि वे दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी के कामकाज से प्रभावित हैं।
केजरीवाल के काम से प्रभावित
कार्यक्रम के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि इनके शामिल होने से आप की दिल्ली इकाई, विशेषकर दक्षिण-दिल्ली लोकसभा इकाई को मजबूती मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा से उम्मीदवार रह चुके वरिष्ठ भाजपा नेता आप की विचारधारा आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित होकर उन्होंने आप में शामिल होने का निर्णय लिया है।
स्‍थायी समिति के उपाध्‍यक्ष रह चुके हैं अवाना
आपको बता दें कि मीठापुर वार्ड से भाजपा के पूर्व पार्षद अवाना एक साल तक एसडीएमसी स्थाई समिति के उपाध्यक्ष और पार्षद आचार संहिता समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 2012-17 तक बदरपुर से पार्षद रह चुके हैं। चड्ढा ने कहा कि निर्मल ने 2017 एमसीडी चुनावों में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहते हुए 7,000 वोट हासिल किए थे। वे दक्षिण-दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ सक्रिय रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो