scriptदिल्ली: NRC मुद्दे पर AAP और भाजपा आमने-सामने, पूर्वांचल मोर्चा ने संजय सिंह का फूंका पुतला | Delhi Bjp protest against aam aadmi party mp house over nrc issues | Patrika News

दिल्ली: NRC मुद्दे पर AAP और भाजपा आमने-सामने, पूर्वांचल मोर्चा ने संजय सिंह का फूंका पुतला

locationनई दिल्लीPublished: Dec 08, 2019 11:55:12 am

Submitted by:

Prashant Jha

भाजपा के पूर्वांचल मोर्चे ने आप सांसद के घर का किया घेराव
भाजपा ने NRC को लेकर आप के खिलाफ खोला मोर्चा
संजय सिंह ने पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष के खिलाफ की शिकायत

दिल्ली: NRC मुद्दे पर AAP और भाजपा आमने-सामने, पूर्वांचल मोर्चा ने संजय सिंह का फूंका पुतला

दिल्ली: NRC मुद्दे पर AAP और भाजपा आमने-सामने, पूर्वांचल मोर्चा ने संजय सिंह का फूंका पुतला

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा आम आदमी पार्टी को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली-पानी, अवैध कॉलोनी और प्रदूषण के बाद भाजपा NRC को विधानसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बनाने में जुटी है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने आप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप नेताओं पर एनआरसी को लेकर दिल्ली में लाखों की संख्या में रह रहे यूपी-बिहार और अन्य राज्यों के लोगों के बीच भ्रम और भय पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

6 दिसंबर को भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने आदमी पार्टी के राज्यसभा संसद संजय सिंह का एनआरसी पर दिए बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनके नॉर्थ एवन्यू स्थित आवास के बाहर पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह का पुतला भी फूंका।

दिल्ली: NRC मुद्दे पर AAP और भाजपा आमने-सामने, पूर्वांचल मोर्चा ने संजय सिंह का फूंका पुतला

पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने इस मामले में संसद मार्ग में लिखित शिकायत दर्ज कर संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मनीष सिंह ने लिखित शिकायत की है कि संजय सिंह ने पूर्वांचल (यूपी-बिहार) के लोगों की तुलना बांग्लादेशी और रोहिंग्या से की है। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मनीष सिंह का आरोप है कि संजय सिंह ने पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है। उनके बयान से पूर्वांचलवासियों की भावनाएं आहत हुई है।

ये भी पढ़ें: इसरो इस तारीख को रचेगा इतिहास, निगरानी उपग्रह करेगा लॉन्च

आप की साजिश को बेनकाब करेंगे- मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा के प्रदेश मनोज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पार्टी के नेता जिस तरह साजिश रचकर अफवाहें फैलाना चाहते हैं और दिल्ली में अशांति पैदा करने के फिराक में हैं तो उसे कामयाब नहीं होने देंगे। भाजपा उनकी साजिश का जल्द ही पर्दाफाश करेगी।

bjp

संजय सिंह ने भाजपा पर पूर्वांचल विरोधी का लगाया आरोप
एनआरसी और नागरिकता कानून को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर पूर्वांचल विरोधी होने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों को नुकसान पहुंचाने की भाजपा की चाल को कामयाब नहीं होने देंगे। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है ऐसे में वह अब एनआरसी का मुद्दा उठाना चाहती है। लेकिन आम आदमी पार्टी भाजपा के पूर्वांचल विरोधी होने की सोच को बेनकाब करेगी।

मनीष सिंह के खिलाफ शिकायत

नॉर्थ एवेन्यू स्थित अपने सरकारी आवास पर भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह व उनके साथियों के खिलाफ शिकायत में उन्होंने कहा कि उनकी गैरहाजिरी में उनके परिवार वालों को डराया और धमकाया गया है। उन्होंने आने वाले समय में किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है।

दिल्ली: NRC मुद्दे पर AAP और भाजपा आमने-सामने, पूर्वांचल मोर्चा ने संजय सिंह का फूंका पुतला
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो