राजनीति

दिल्ली चुनाव परिणाम: अलका लांबा ने स्वीकारी हार, बोली- चुनाव में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण हुआ

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम ( delhi chunav results 2020 ): एक बार फिर ‘AAP’ की सरकार
कांग्रेस ( Congress ) नेता अलका लांबा ( Alka Lamba ) ने स्वीकारी हार

नई दिल्लीFeb 11, 2020 / 02:55 pm

Kaushlendra Pathak

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( delhi chunav results 2020 ) के परिणाम कुछ समय बाद घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, इस स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी ( AAP ) की सरकार बनने जा रही है। अब तक के रुझानों में आप 60 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी ( BJP ) को आठ से दस सीटें मिलते हुए नजर आ रही है। जबकि, कांग्रेस ( Congress ) को एक भी सीट नहीं मिल रही है। इधर, चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ( Alka Lamba ) ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
अलका लांबा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं परिणाम स्वीकार करती हूं। चुनाव में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण हुआ। कांग्रेस को नए चेहरों के साथ उतरना होगा। गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक से अलका लांबा ने आप के टिकट पर जीत हासिल की थी। अभी चुनाव की घोषणा के कुछ समय पहले ही अलका आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस में गई थीं। चांदनी चौक में आठ फरवरी को मतदान के दिन भी अलका सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने मतदान केंद्र पर एक आप कार्यकर्ता को जोरदार थप्पड़ जड़ने की कोशिश की थी। अलका का आरोप था कि कार्यकर्ता ने उनके उपर अभद्र टिप्पणी की थी। अब देखना यह है कि कांग्रेस को एक भी सीट मिलती है या नहीं।

Home / Political / दिल्ली चुनाव परिणाम: अलका लांबा ने स्वीकारी हार, बोली- चुनाव में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण हुआ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.