scriptDelhi MCD Elections: भाजपा ने तीनों नगर निगमों के उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान | Delhi MCD Election: BJP announce their candidates for elections | Patrika News

Delhi MCD Elections: भाजपा ने तीनों नगर निगमों के उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

locationनई दिल्लीPublished: Jun 08, 2021 01:22:15 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निकाय चुनाव के लिए मेयर, डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

mcd elections

mcd elections

नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना की दूसरी लहर से राहत मिलते ही भाजपा ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के चुनाव में अपने कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निकाय चुनाव के लिए मेयर, डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

यह भी पढ़ें

फ्री कोरोना वैक्सीन के ऐलान के बाद कांग्रेस ने मोदी पर कसा तंज, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया आभार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मेयर, डिप्टी मेयर के साथ निकायों में स्थायी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामों की घोषणा की है। नामों की सूची के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के मेयर के लिए पवन शर्मा के नाम का ऐलान किया गया है। कर्नल बी के ओबराय को स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं पूनम भाटी को स्थायी समिति की उपाध्यक्ष हैं। इंद्रजीत सहरावत का नाम नेता सदन के लिए चुना गया है।

मेयर के लिए इकबाल सिंह के नाम का ऐलान

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बात हो तो भाजपा ने मेयर पद के लिए सरदार राजा इकबाल सिंह के नाम का ऐलान किया है। वह अकाली दल के प्रत्याशी रहकर निगम चुनाव 2017 में जीतकर आए थे। डिप्टी मेयर के लिए अर्चना दिलीप सिंह के नाम की घोषणा की गई है। जोगीराम जैन को स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विजय कुमार भगत समिति के उपाध्यक्ष बने हैं। छैला बिहारी गोस्वामी का नाम नेता सदन है।

यह भी पढ़ें

डेटा सुरक्षा कानून को लेकर समिति की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी सफाई

16 जून को होंगे चुनाव

पूर्व दिल्ली नगर निगम में मेयर पद पर श्याम सुंदर अग्रवाल और डिप्टी मेयर पद के लिए किरण वैध को चुना गया है। स्थायी समिति के अध्यक्ष के तौर पर वीर सिंह पवार और उपाध्यक्ष के लिए दीपक मल्होत्रा का चुनाव हुआ है। वहीं सत्यपाल सिंह को नेता सदन बनाया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली में तीनों नगर निगमों में महापौर और उपमहापौर के चुनाव 16 जून होने वाले हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ जून तक बढ़ा दी गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो