scriptदिल्ली विधानसभा चुनाव पर कपिल मिश्रा का तंज, 8 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला | Delhi Polls: BJP contestant Kapil Mishra says February 8 will be India vs Pakistan | Patrika News

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कपिल मिश्रा का तंज, 8 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला

locationनई दिल्लीPublished: Jan 24, 2020 10:07:31 am

कहा- दिल्ली में कई स्थानों पर बन चुके हैं मिनी पाकिस्तान।
शाहीन बाग के प्रदर्शन पर कपिल मिश्रा ने साधा निशाना।
कपिल मिश्रा ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से पैसे भी मांगे।

kapil mishra bjp

Kapil Mishra

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक व बागी नेता कपिल मिश्रा इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में खड़े हुए हैं। अपने तेवर के लिए मशहूर कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर से बयान देकर दिल्ली की सियासत में गर्मी ला दी।
कपिल मिश्रा ने कहा कि 8 फरवरी (दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान का दिन) को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। अपने ट्विटर अकाउंट पर कपिल मिश्रा ने पोस्ट किया, “पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी है। दिल्ली में छोटे छोटे पाकिस्तान बनाये जा रहे हैं। शाहीन बाग, चांद बाग, इंद्रलोक में देश का कानून नहीं माना जा रहा। पाकिस्तानी दंगाइयों का दिल्ली की सड़को पर कब्जा है।”
https://twitter.com/ANI/status/1220283212854747136?ref_src=twsrc%5Etfw
कपिल मिश्रा यहीं चुप नहीं हुए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए लिखा आगे लिखा, “तिरंगे, संविधान की आड़ में बसों में आग लगाने वाले, रास्तों को जबरदस्ती बंद करने वाले, पुलिस पर पत्थर मारने वाले, पेट्रोल बम फेंकने वाले, दंगाइयों को 5-5 लाख रुपये देने वाले सब पर चुप्पी रखना आपकी मजबूरी होगी, हमारी मजबूरी नहीं हैं।”
मिश्रा ने आगे कहा, “AAP और कांग्रेस ने शाहीन बाग जैसे मिनी पाकिस्तान खड़े किए हैं। जवाब में 8 फरवरी को हिंदुस्तान खड़ा होगा। जब जब देशद्रोही भारत मे पाकिस्तान खड़ा करेंगे, तब तब देशभक्तों का हिंदुस्तान खड़ा होगा।”
https://twitter.com/KapilMishra_IND/status/1220213605359992833?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले बृहस्पितवार सुबह कपिल मिश्रा ने अपना एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर चुनाव लड़ने के लिए लोगों से पैसे की मांग की। कपिल ने ट्वीट में लिखा, “दोस्तों, मुझे चुनाव लड़ने के लिए पैसों की जरूरत है। आपकी मदद चाहिए।
Please donate। दिल्ली चले मोदी के साथ।”
गौरतलब है कि आगामी 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो