विपक्ष के तेवर सख्त
सर्वदलीय बैठक में विपक्ष की ओर से भी कई मुद्दे उठाए गए। विपक्ष इस बार सदन में किसानों की आत्महत्या, भ्रष्टाचार, महंगाई, मॉब लिंचिंग, महिला आरक्षण, आंध्र को स्पेशल स्टेटस जैसे मुद्दों को उठाने की तैयारी में है। मॉब लिंचिंग पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद इस मुद्दे को विपक्ष आज उठा सकता है। हिंसक भीड़ द्वारा लोगों को पीट-पीटकर मार डालने की घटना पर विपक्ष स्थगन प्रस्ताव भी ला सकता है। इसके अलावा उच्च शिक्षा में एससी-एसटी को आरक्षण, गुस्साई भीड़ की आक्रामकता पर काबू पाने के लिए सख्त कानून की जरूरत बताई गई। राजग सहयोगी शिवसेना ने भी विपक्ष के मुद्दों को समर्थन दिया।