scriptदिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृृह सचिव को सौपेंगे अनिल देशमुख के खिलाफ सबूत | Devendra Fadnavis arrives in Delhi to demand CBI probe on Anil Deshmukh case | Patrika News

दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृृह सचिव को सौपेंगे अनिल देशमुख के खिलाफ सबूत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2021 05:22:05 pm

Submitted by:

Mohit sharma

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वह गृह सचिव से मिलकर अनिल देशमुख प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृृह सचिव को सौपेंगे अनिल देशमुख के खिलाफ सबूत

दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृृह सचिव को सौपेंगे अनिल देशमुख के खिलाफ सबूत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किले बढ़ती जा रही हैं। इस प्रकरण भाजपा की ओर से की गई उनके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वह गृह सचिव से मिलकर अनिल देशमुख प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग करेंगे। फडणवीस ने कहा कि उनके पास अनिल देशमुख के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। जिनको वह गृह सचिव को सौंपेंगे।

Antilia case: महाराष्ट्र ATS प्रमुख बोले- बुकी नरेश ने गुजरात से खरीदे थे सिमकार्ड

आपको बता दें कि अनिल देशमुख की ओर से महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी और अन्य अफसरों से की गई कथित सौ करोड़ की मांग के आरोपों के बाद देश की सियात में घमासान मच गया है। भाजपा ने जहां अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है, वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। आपकों बता दें कि अनिल देशमुख महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी कोटे के मंत्री हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो