scriptओडिशा: मोदी के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे सीएम पद का चेहरा, नवीन पटनायक की बढ़ेंगी मुश्किलें | dharmendra-pradhan-to-be-bjps-chief-ministerial-candidate-in-odisha | Patrika News

ओडिशा: मोदी के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे सीएम पद का चेहरा, नवीन पटनायक की बढ़ेंगी मुश्किलें

Published: Nov 28, 2018 12:00:11 pm

Submitted by:

Dhirendra

प्रधान एक युवा नेता है और शीर्ष नेतृत्‍व के साथ उनका तालमेल भी अच्‍छा है। इसका लाभ उठाकर उन्‍होंने ओडिशा में अपनी अलग पहचान बनाई है।

pradhan

ओडिशा: मोदी के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे सीएम पद का चेहरा, नवीन पटनायक की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्‍ली। ओडिश में भाजपा की ओर से मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे। उन्‍हीं के नेतृत्‍व में विधानसभा और लोकसभा का चुनाव ओडिशा में भाजपा लड़ेगी। भाजपा के इस निर्णय से बीजेडी के प्रमुख और सीएम नवीन पटनायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए कि प्रधान की छवि गृह राज्‍य में बहुत अच्‍छी है और जनता में उनकी पकड़ भी है। बता दें कि प्रधान एक युवा नेता है और शीर्ष नेतृत्‍व के साथ उनका तालमेल भी अच्‍छा है। इसका लाभ उठाकर उन्‍होंने ओडिशा में अपनी अलग पहचान बनाई है। साथ ही सीएम नवीन पटनायक के विकल्‍प बनकर उभरे हैं।
शीर्ष नेतृत्‍व से करीबी का मिला लाभ
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने मीडियाकर्मियों को बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी अपराजिता सारंगी के भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद ओराम ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा नेतृत्‍व की ओर से इस बात के संकेत दिए जा चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में कई महत्‍वाकांक्षी विकास परियोजनाओं को लागू कराया है।
पटनायक को बेदखल करना हमारा मकसद
ओराम ने कहा कि हमारा लक्ष्य नवीन पटनायक को सत्ता से बेदखल करना और राज्य में गैर ओडिया नौकरशाहों के शासन को खत्म करना है। सारंगी के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि वह पार्टी में प्राथमिक सदस्य के तौर पर शामिल हुई हैं। पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं राउरकेला के विधायक दिलीप रे और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बिजय महापात्रा के भाजपा से इस्तीफा देने की अटकलों पर ओराम ने कहा कि यदि वह ऐसा करते हैं तो उनका जाना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो