राजनीति

दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला, भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाया

मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक जारी
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर साधा निशाना
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का थामा दामन

Mar 12, 2020 / 05:09 pm

Prashant Jha

दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला, भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाया

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक जारी है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि 19 विधायकों के इस्तीफे से फ्लोर टेस्ट पास करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के सामने आना चाहिए । बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार संकट में है।

दिग्विजय सिंह का आरोप

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला भी बोला। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कांग्रेस के विधायकों को बंधक बना रखा है।

https://twitter.com/ANI/status/1238021729697402880?ref_src=twsrc%5Etfw

गौरतलब है कि कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। पार्टी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की ये पहली औपचारिक मुलाकात थी। बताया जा रहा है कि आज सिंधिया देर शाम तक भोपाल पहुंचेंगे। इससे पहले भोपाल में बीजेपी ने सिंधिया के स्वागत के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाई है।

अमित शाह और सिंधिया की पहली मुलाकात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि आज ज्योतिरादित्य सिंधिया से औपचारिक भेंट हुई है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके बीजेपी में आने से मध्य प्रदेश में जनता की सेवा करने में पार्टी और मजबूत होगी।

 

https://twitter.com/JM_Scindia?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि सिंधिया समेत 19 विधायकों के हटने से मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जयपुर के एक रिजॉर्ट में कांग्रेस 86 विधायक रुके हुए हैं। कांग्रेस का दावा है कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की जरूरत नहीं होगी।

Home / Political / दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर बड़ा हमला, भाजपा ने कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.