scriptCWC में नए अध्य्क्ष के नाम पर चर्चा शुरू, देर शाम तक ऐलान संभव | Discussion on New Congress president started in CWC | Patrika News

CWC में नए अध्य्क्ष के नाम पर चर्चा शुरू, देर शाम तक ऐलान संभव

Published: Aug 10, 2019 08:31:56 pm

Submitted by:

Mohit sharma

बैठक में कुछ नेताओं ने प्रियंका गांधी का नाम भी बढ़ाया आगे
कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में मुकुल वासनिक भी शामिल

CWC

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की आज बैठक में नए अध्य्क्ष के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई। बैठक के लिए बने 5 समूह नए अध्य्क्ष नाम को लेकर सभी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। सूत्र कह रहे हैं कि ग्रुप में ज्यादातर नेता राहुल और प्रियंका गांधी का नाम ले रहे हैं।

हालांकि कुछ नेताओं ने मुकुल वासनिक और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी लिया है, ऐसे में मुकुल वासनिक के नाम की ज्यादा चर्चा है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1160070368855547905?ref_src=twsrc%5Etfw
बैठक में क्या हुआ ?

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जैसे ही शुरू हुई। सोनिया और राहुल गांधी ने कहा कि नए अध्यक्ष चुनने को लेकर जो राय मशविरा चलेगा वो प्रजातांत्रिक प्रकिया में होना चाहिए, वे अगले अध्यक्ष तय करने की प्रक्रिया में अपनी राय रखना नहीं चाहते, ताकि दूसरों की राय प्रभावित न हो।
इसलिए हम 5 उप समूहों से अलग होना चाहते हैं।

कांग्रेस कार्यसमिति बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुर्खियों में आया प्रियंका गांधी का नाम

 

https://twitter.com/ANI/status/1160087775309422592?ref_src=twsrc%5Etfw

पूरी सीडब्ल्यूसी बोली राहुल जी बने रहो, राहुल बोले नो

सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी सदस्यों ने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि राहुल गांधी की अध्य्क्षता में ही भाजपा के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से लड़ेंगी।

लेकिन राहुल ने कहा कि उन्होंने जो फैसला किया है, उस पर कायम है।

कश्मीरी युवतियों पर बयान को लेकर फंसे CM खट्टर, मालीवाल ने की FIR दर्ज करने की मांग

 

https://twitter.com/ANI/status/1160062053043884033?ref_src=twsrc%5Etfw

इसके बाद देश के अलग अलग क्षेत्रो के मुताबिक 5 समूह बने। यह ग्रुप कांग्रेस के सदस्यों, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सांसदों की राय ली जाएगी।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, बाकयदा पार्टी के हर नेता की राय लिखी जा रही है, रिकॉर्ड की जा रही है। फोन पर भी राय ली जा रही है।

ये उप समूह के प्रमुख सीडब्ल्यूसी के सामने शाम 8.30 बजे रिपोर्ट पेश करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार तय होगा कि अध्यक्ष अंतरिम होगा या पूर्णकालिक ।

17वीं लोकसभा का पहला सत्र 1952 से अब तक का सबसे स्वर्णिम सत्र: ओम बिरला

https://twitter.com/ANI/status/1160060318472658944?ref_src=twsrc%5Etfw

राहुल का अभी इस्तीफा मंजूर नहीं

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, सीडब्ल्यूसी में अभी राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है, अभी वह ही अध्य्क्ष हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो