राजनीति

राहुल गांधी होंगे अगले PM उम्मीदवार, DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रखा प्रस्ताव

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने राहुल गांधी के नाम को अगले प्रधानमंत्री उम्मीद्वार के तौर पर प्रस्तावित किया है।

Dec 16, 2018 / 08:11 pm

Anil Kumar

राहुल गांधी होंगे अगले PM उम्मीदवार, DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रखा प्रस्ताव

चेन्नई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विपक्ष की ओर से देश के अगले प्रधानमंत्री उम्मीदवार होंगे। बता दें कि डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने राहुल गांधी के नाम को अगले प्रधानमंत्री उम्मीद्वार के तौर पर प्रस्तावित किया। इस मौके पर स्टालिन ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। स्टालिन ने कहा कि मोदी सरकार के पांच वर्ष के कारण देश 15 वर्ष पीछे चला गया है। हम कोई दूसरा चांस उन्हें नहीं देना चाहते हैं। यदि ऐसा हुआ तो देश 50 वर्ष पीछे चला जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी एक राजा की तरह खुद को समझ रहे हैं। इसलिए हमें देश औऱ लोकतंत्र को एक साथ मिलकर बचाना होगा।

https://twitter.com/ANI/status/1074303182036099075?ref_src=twsrc%5Etfw

विपक्षी एकता को मजबूत करने का प्रयासों

आपको बता दें कि 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की ओर से यह एक बड़ा प्रयास है। इससे पहले कर्नाटक में मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में विपक्षी एकता दिखी थी। लेकिन उसके बाद से लगातार यह सवाल खड़े होते रहे कि क्या मोदी के खिलाफ महागठबंधन बन पाएगा। क्योंकि कई ऐसे अवसर आए जब कई दलों ने अप्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस के साथ आने से मना कर दिया। लेकिन अब एक बार फिर से तीन राज्यों में भाजपा की करारी हार और कांग्रेस की जीत से महागठनबंधन की आस बंध गई है। इसी सिलसिले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक प्रयास करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में हाल में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद यह दूसरी ऐसी मुलाकात होने जा रही है, जहां सभी विपक्षी नेता जुटेंगे। इससे पहले हुई बैठक में राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था और उसे सांप्रदायिक और फासिस्ट ताकत बताया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने सीबीआई, आरबीआई और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। फिलहाल रफाल मामले को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच घमासान मचा हुआ है।

Home / Political / राहुल गांधी होंगे अगले PM उम्मीदवार, DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रखा प्रस्ताव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.