scriptट्रंप के दौरे पर सियासी टकराव: कांग्रेस ने पूछे सवाल, भाजपा बोली- आप परेशान क्यों हैं | Donald trump india visit congress priyanka gandhi raised question on bjp sambit patra | Patrika News

ट्रंप के दौरे पर सियासी टकराव: कांग्रेस ने पूछे सवाल, भाजपा बोली- आप परेशान क्यों हैं

locationनई दिल्लीPublished: Feb 23, 2020 11:22:48 am

Submitted by:

Prashant Jha

ट्रंप के स्वागत पर 100 करोड़ रुपए खर्च के अनुमान
कांग्रेस ने भाजपा पर उठाए सवाल
बीजेपी बोली अमरीकी राष्ट्रपति के दौरे पर हमें गर्व है

bjp congress

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौर को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जब भारत का कद दुनिया में बढ़ रहा है तो कांग्रेस इससे दुखी क्यों है? दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र मिल रहे हैं, तो ये खुशी की बात है। फिर कांग्रेस इस पल का जश्न क्यों नहीं मना सकती? संबित पात्रा ने कहा कि ट्रंप के भारत दौरे पर हमें गर्व है।

कांग्रेस इस पर गर्व करे और दुखी न हो

पात्रा ने कहा, “ट्रंप ने खुद कहा है कि पीएम मोदी और इंडिया हार्ड बारगेनर हैं, इसलिए कांग्रेस को देश हित की चिंता नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस भी इस पर गर्व करे और दुखी न हो।”

क्यों देश को सच्चाई जानने का हक नहीं- प्रियंका गांधी

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के दौरान स्वागत पर खर्च को लेकर सवाल उठाया है। प्रियंका ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है, समिति के सदस्यों की कोई जानकारी तक नहीं है। क्यों देश को सच्चाई जानने का हक नहीं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? आखिर समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?

कांग्रेस पार्टी पर सवाल दागते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मोदी के समय सर्जिकल स्ट्राइक हुआ और दुनिया मोदी और देश के साथ खड़ी रही। कांग्रेस सरकार ने 26/11 के बाद क्या किया? उन्होंने कहा कि व्यापार व सुरक्षा से लेकर हर क्षेत्र में इंडो-अमेरिकी सहयोग बढ़ा है।

इस पर तू-तू मैं-मैं नहीं होना चाहिए- संबित पात्रा

पात्रा ने कहा, “कुछ चीजों में छोटी राजनीति नहीं होनी चाहिए। विशाल हृदय दिखाना चाहिए। ये सरकार सबकी है। हमारी सरकार किसी को प्रभावित नहीं करती कि किसको बुलाना चाहिए और किसे नहीं। भारत की सरकार सबका प्रतिनिधित्व करती है और इसमें तू-तू मैं-मैं नहीं होना चाहिए।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो