scriptहरियाणा-महाराष्ट्र में खत्म हुआ चुनाव प्रचार, सोमवार को होगा मतदान | Election campaign ends in Haryana-Maharashtra, voting on Monday | Patrika News

हरियाणा-महाराष्ट्र में खत्म हुआ चुनाव प्रचार, सोमवार को होगा मतदान

locationनई दिल्लीPublished: Oct 20, 2019 12:18:25 pm

Submitted by:

Mohit sharma

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव प्रचार का शोर शनिवार की शाम छह बजे थम गया
भाजपा और कांग्रेस ने दोनों राज्यों में दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों के नेताओं को प्रचार में लगाया था।
अब 21 अक्टूबर को मतदान के दौरान प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी

untitled.png

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव प्रचार का शोर शनिवार की शाम छह बजे थम गया। प्रचार के लिए बाहर से आए नेता भी इस राज्य से रवाना होने लगे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने दोनों राज्यों में दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों के तमाम नेताओं को प्रचार अभियान में लगाया था। अब 21 अक्टूबर को मतदान के दौरान प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी, वहीं 24 अक्टूबर को ईवीएम खुलने के साथ उनके भाग्य का फैसला होगा। हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है।

ISRO को चांद पर महत्वपूर्ण तत्व होने की मिली जानकारी, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने साझा किया डाटा

हरियाणा और महाराष्ट्र में प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणाबाद के ऐलनाबाद और रेवाड़ी में दो अतिरिक्त रैलियां कर बची कोर-कसर पूरी करने की कोशिश की। वहीं गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में रैलियां कर माहौल बनाने में जुटे रहे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आखिरी दिन मुंबई में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों को खासतौर से संबोधित किया।

हरियाणा में कुल वोटर और प्रत्याशी :

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो