scriptप्रसिद्ध तो हिटलर और मुसोलिनी भी थे : राहुल गांधी | Even Hitler, Mussolini were also famous : Rahul Gandhi | Patrika News

प्रसिद्ध तो हिटलर और मुसोलिनी भी थे : राहुल गांधी

Published: Jan 14, 2017 07:57:00 pm

विज के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, प्रसिद्ध तो हिटलर और मुसोलिनी भी बहुत थे

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के कैंलेंडर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बदले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र छापे जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि प्रसिद्ध तो तानाशाही शासक हिटलर और मुसोलिनी भी थे। महात्मा गांधी के बदले मोदी का चित्र कैलेंडर प्रकाशित किए जाने पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि गांधी जी की जगह मोदी जी की तस्वीर कैलेंडर पर लगाई गई है क्योंकि मोदी ज्यादा बड़ा ब्रांड नाम है।

विज के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, प्रसिद्ध तो हिटलर और मुसोलिनी भी बहुत थे। हिटलर और मुसोलिनी को आधुनिक इतिहास में क्रूरतम तानाशाह माना जाता है। इन दोनों की उपमा अक्सर नकारात्मक भाव में दी जाती है।

मोदी के मंत्री ने राहुल गांधी और मायावती को लेकर दिया ये बड़ा बयान
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनावों की घोषणा के साथ ही भाजपा ने भले ही अभी प्रत्याशी घोषित न किए हों, लेकिन उसकी आक्रामक रणनीति में कोई अंतर नहीं आया है। जिसके तहत चाहे फिर परिवर्तन यात्रा हो या तमाम सम्मलेन अब भाजपा ने व्यापरियों को रिझाने के लिए भी जोर आजमाइश शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में शनिवार को मुरादाबाद में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा व्यापारी सम्मलेन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रहे। उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में सपा और बसपा के साथ कांग्रेस पर निशाना साधा और भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गांधी की खिचाई करते हुए कहा कि उनके इलाके में और कांग्रेस के कार्यकाल में 70 फीसदी आबादी के पास गैस नहीं थी। हमने ग्रामीण इलाकों में गैस पहुंचाई है।

उन्होंने नोटबंदी पर बयान देते हुए कहा कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर बसपा सुप्रीमो मायावती पर पड़ा है। क्योंकि वे अपना धन अब कहां छिपाएं इसलिए लगातार इसके खिलाफ बोल रही हैं। साथ ही सपा में परिवार और संपत्ति बढ़ने में पूरा परिवार लगा रहा और अब नाटक चल रहा है। जो कि प्रदेश की जनता के साथ धोखा है, जिसका जवाब जनता इस चुनाव में जरुर देगी।

इसके साथ ही धर्मेन्द्र प्रधान ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे मोदी सरकार के साथ आकर प्रदेश और देश को आगे बढ़ाएं। यहां बता दें कि नोटबंदी का असर व्यापार और व्यापारियों पर भी बेहद पड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो