scriptएग्जिट पोल का दावा, हिमाचल प्रदेश में अबकी बार BJP सरकार | Exit polls claim BJP in Himachal Pradesh | Patrika News

एग्जिट पोल का दावा, हिमाचल प्रदेश में अबकी बार BJP सरकार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 14, 2017 09:20:21 pm

Submitted by:

Mohit sharma

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। दोनों चरणों में 68 सीटों के लिए 337 उम्मीदवार ताल ठोक रहे थे।

Exit polls

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। दोनों चरणों में 68 सीटों के लिए 337 उम्मीदवार ताल ठोक रहे थे। इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बहुमत से सरकार बनाने की दावा कर रही हैं। लेकिन हवा का रुख 18 दिसंबर को आने वाले नतीजे के साथ ही साफ होगा। फिलहाल पत्रिका.कॉम पर देखिए गुजरात विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के सबसे तेज नतीजें गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार टक्कर वर्तमान सीएम वीरभद्र सिंह और बीजेपी के सीएम पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल के बीच मानी जा रही है।

 

एजेंसीकुल सीटेंबीजेपीकांग्रेसअन्य
चाणाक्या6855133
सीवोटर68412502
एक्सिस 684125 02
201268263606

क्या कहता है गणित

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की केवल 68 सीटें हैं। यदि पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां 68 सीटों में से 36 कांग्रेस के खाते में गई थी, जबकि बीजेपी को केवल 26 सीटें ही मिली थी। इसके अलावा 6 सीटें अन्य दल व निर्दलीय को मिली थी। आंकड़ों की मानें तो 2007 के मुकाबले पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 13 सीटों पर फायदा हुआ था, जबकि बीजेपी को 16 सीटों पर मुंह की खानी पड़ी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो