scriptमशहूर मलयालम लेखिका अशिता का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित | Famous Malayalam writer Ashita passes away suffering cancer since long | Patrika News
राजनीति

मशहूर मलयालम लेखिका अशिता का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

त्रिशूर के एक निजी अस्‍पताल हुआ निधन
मलयालम भाषा में लेखन से मिली प्रसिद्धि
विशेष योगदान के लिए मिले कई सम्‍मान

नई दिल्लीMar 27, 2019 / 10:16 am

Dhirendra

ashitha

मशहूर मलयालम लेखिका अशिता का निधन, लंबे समय से कैंसर ने थीं पीडि़त

नई दिल्‍ली। प्रख्यात मलयालम लेखिका और कवियित्री अशिता का बुधवार तड़के त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 63 वर्षीय अशिता लंबे समय से कैंसर से पीडित थीं। उन्‍हें मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार तड़के उनका निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने भी इस बात की पुष्टि की है।
सैम पित्रोदा को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, बनाए गए कांग्रेस चुनाव अभियान निगरानी समिति के प्रमुख

मलयालम भाषा में लेखन से मिली प्रसिद्धि
मलयालम साहित्‍यकार आशिता का जन्‍म 5 अप्रैल, 1956 को त्रिशूर में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली और बॉम्बे में हुई। उन्होंने महाराजा कॉलेज एर्नाकुलम से स्नातक और स्नातकोत्तर अंग्रेजी साहित्य में किया। उच्‍च शिक्षा हासिल करने के बाद लेखन के क्षेत्र में वह सक्रिय हो गईं। अभी तक उनकी 20 पुस्‍तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें विस्मया छिन्नांगल, अपोर्ना विरामंगल, अष्टाधायुदे कथकाल, मज्झमंगल आदि लोकप्रिय हुईं।
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष का स्टिंग अटैक, चौकीदारों को बताया गद्दार

https://twitter.com/ANI/status/1110716742500868101?ref_src=twsrc%5Etfw
विशेष लेखन के लिए मिला एडसेरी अवार्ड
मलयालम भाषा में विशेष उपलब्धि और असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अशिता को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें प्रतिष्ठित एडसेरी अवार्ड-1986 और ललितांबिका अंतर्जनम पुरस्कार- 1994 शामिल हैं। वह अपने पीछे पति केवी रमनकुट्टी और बेटी उमा प्रसीदा को छोड़ गई हैं।

Home / Political / मशहूर मलयालम लेखिका अशिता का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो