scriptपनामा लीक्स मामले में कांग्रेस का जेटली और रमन सिंह पर हमला | FM Jaitley's Close And Raman Singh Son Abhishek Singh In Panama Papers List Congress Demands Inquiry Under Supreme Court Supervision | Patrika News

पनामा लीक्स मामले में कांग्रेस का जेटली और रमन सिंह पर हमला

Published: Apr 07, 2016 05:11:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

BJP ने कांग्रेस के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है, BJP प्रवक्ता
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार पनामा लीक्स प्रकरण की जांच के आदेश पहले
ही दे चुकी है

Jairam Ramesh

Jairam Ramesh

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में तूफान खड़ा करने वाले पनामा पेपर लीक्स मामले में अब तक देश के केवल फिल्म स्टार, बिजनेस मैन और एक पूर्व क्रिकेटर के नाम ही सामने आए थे। जैसे-जैसे पनामा पेपर लीक्स के नए-नए दस्तावेज सामने आ रहे है वैसे-वैसे देश की राजनीति में भी तूफान आने के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता जयराम रमेश ने सत्तारूढ़ बीजेपी को निशाने पर लेते हुए पनामा पेपर लीक्स से हुए खुलासों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच करने की मांग की।

कांग्रेस का आरोप है कि वित्त मंत्रालय इस मामले की स्वतंत्र जांच नहीं करा सकता है। उधर, BJP ने कांग्रेस के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। BJP प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार पनामा लीक्स प्रकरण की जांच के आदेश पहले ही दे चुकी है।


लोकेश शर्मा के रिश्ते बीजेपी के सीनियर नेताओं से हैः जयराम रमेश
जयराम रमेश ने कहा कि पनामा पेपर लीक में लोकेश शर्मा का नाम महत्वपूर्ण है। लोकेश शर्मा खेलों की दुनिया में जाना पहचाना नाम है। उसके रिश्ते BJP के सीनियर नेताओं से है। शर्मा की कंपनी 21 सेंचुरी मीडिया इस रिश्ते के बारे कुछ खुलासा करेगी। एक अंग्रेजी अखबार ने पनामा पेपर लीक्स के चौथे खुलासे में लोकेश शर्मा नाम के एक कारोबारी का नाम लिया है।

अरुण जेटली के डीडीसीए के अध्यक्ष रहते हुआ ये मामला
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 14 अक्टूबर, 2000 को अरुण जेटली की चेयरमैनशिप में DDCA की मीटिंग चेतन चौहान को 21 सेंचुरी मीडिया से बातचीत और समझौते के लिए अधिकृत किया गया था। जयराम रमेश ने कहा कि यह वही लोकेश शर्मा हैं जिनका नाम पनामा पेपर लीक्स में लिया गया है। उन्होंने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में कंपनियां खोलीं।

छत्तीसगढ़ के सीएम के बेटे अभिषेक सिंह का भी नामः कांग्रेस
तीन साल पहले साल 2013 में पनामा लीक्स करने वाली अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों की संस्था ICIJ द्वारा सार्वजनिक किए गए कुछ दस्तावेजों के हवाले से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह के बेटे अभिषेक सिंह पर भी आरोप लगाए हैं। अभिषेक सिंह छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव सीट से BJP के सांसद हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ICIJ की वेबसाइट पर एक अभिषेक सिंह का नाम था। दरअसल यह अभिषेक सिंह है। यह अभिषेक सिंह कौन है? वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमण सिंह के बेटे हैं। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड वाली उनकी कंपनी का नाम क्वेस्ट हाइट्स है। इसका पता है C/o रमण मेडिकल स्टोरी, न्यू बस स्टैंड, विंध्यवासिनी। यह रमण मेडिकल स्टोर क्या है? आप वेबसाइट पर देखेंगे कि डॉक्टर रमण सिंह का भी यही पता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो