scriptचारा घोटाले में जेल में बंद लालू यादव ने ऐसा क्या ट्वीट किया कि हो गए ट्रोल | Fodder scam: Lalu yadav latest tweet | Patrika News

चारा घोटाले में जेल में बंद लालू यादव ने ऐसा क्या ट्वीट किया कि हो गए ट्रोल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 30, 2017 11:20:21 pm

Submitted by:

Prashant Jha

जेल में जाने के बाद लालू यादव के ट्विटर हैंडल से अभी तक दो ट्वीट आ चुके हैं।

fodder scam, lalu yadav, lalu yadav tweet
पटना: चारा घोटाले के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद रांची जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं।लालू यादव के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक ट्वीट किए जा रहे हैं। शनिवार को लालू यादव के ट्विटर अकाउंट से लालू को सोना बताया गया है। जेल में जाने के बाद लालू यादव के ट्विटर हैंडल से अभी तक दो ट्वीट आ चुके हैं। शनिवार को आए ट्वीट में लिखा गया कि सोने को तपाया जाता है, तो उसका क्या होता है?’ लालू यादव ने अपने समर्थकों से और मजबूत होने का संदेश जारी किया है।
परिवार संभाल रहा ट्विटर हैंडल

यानी लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट से ये जताने की कोशिश की है कि सोना जिस तरह आग में तपकर और खरा होता है, उसी तरह वह भी जेल से बाहर निकलने पर और मजबूत होंगे. बता दें कि लालू फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि जेल जाने के बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा था, “प्रिय साथियों, जेल प्रवास के दौरान मेरे ट्विटर हैंडल का संचालन मेरा कार्यालय और परिवार के सदस्य करेंगे। समय-समय पर मुलाकातियों के मार्फत कार्यालय को संदेश पहुंचेगा, जो आपके पास ट्विटर या अन्य विधा से पहुंच जाएगा। संगठित रहिए, सचेत रहिए। “
देश के बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव दोषी करार दिए गए हैं। वहीं जगन्नाथ मिश्रा बरी हुए हैं। देवघर कोषागार केस में लालू यादव को दोषी करार दिया गया है। 3 जनवरी को सजा का ऐलान किया जाएगा। फिलहाल कोर्ट से सीधे जेल जाएंगे लालू यादव। पुलिस ने लालू यादव को हिरासत में ले लिया है। 89 लाख रुपए के घोटाले में लालू यादव को दोषी पाया गया है। 3 जनवरी तक लालू यादव जेल में रहेंगे। सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुना दी। इस मामले में पूर्व आरोपी मंत्री ध्रुव भगत को बरी कर दिया गया है। इसमें 15 लोगों को दोषी पाया गया है वहीं 7 लोगों को रिहा कर दिया गया है। इस मामले में बिहार के पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र समेत 22 लोग अभियुक्त थे।
https://twitter.com/laluprasadrjd/status/946973658190266368?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो