scriptFormer BJP MLA Arun Bhimavad called Scindia impotent MP Election | MP Election 2023: पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कही आपत्तिजनक बात | Patrika News

MP Election 2023: पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए कही आपत्तिजनक बात

Published: Jun 26, 2023 01:44:17 pm

Submitted by:

Rajendra Banjara

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रमुखों के बीच टकराव का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही नेताओं के बोल भी बद से बदतर होने लगे हैं।

arun_bhimavad.jpg
Former BJP MLA Arun Bhimavad

mp election 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रमुखों के बीच टकराव का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही नेताओं के बोल भी बद से बदतर होने लगे हैं। शाजापुर के पूर्व भाजपा विधायक अरुण भीमावद भी इसी तरह भाषा बोल रहे है। मोदी शासन के नौ साल पूरे होने के अवसर के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम, शाजापुर के पोलायकलां में, वह भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। बीजेपी के पूर्व विधायक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह पर भी आरोप लगाए है। बीजेपी के पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने दिग्विजय सिंह पर सरकार गिराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने कालापीपल के कांग्रेसी कुणाल चौधरी का भी मजाक उड़ाते हुए उन्हें सावधान किया। इस सभा में कहा जाता है, चाहे कितनी भी दूर भाग कर लो, तुम्हारी दाल नहीं गलेगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.