script

मतदान से एक दिन पहले भाजपा को झटका, हमीरपुर से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने थामा कांग्रेस का दामन

locationनई दिल्लीPublished: Apr 22, 2019 01:38:48 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में भाजपा को झटका
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में चंदेल ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

rahul gandhi

मतदान से एक दिन पहले भाजपा को झटका, हमीरपुर से पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने थामा कांग्रेस का दामन

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर दो चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। मंगलवार को तीसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। वहीं, बचे हुए चरणों के लिए प्रचार-प्रसार और अवसरवादी राजनीति का खेल जारी है। इस कड़ी में तीसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) से भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल (Suresh Chandel) ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
पढ़ें- राहुल गांधी का नामांकन वैध, निर्वाचन अधिकारी को नहीं मिली कोई खामी

https://twitter.com/ANI/status/1120226320552562688?ref_src=twsrc%5Etfw
हमीरपुर में भाजपा को झटका

जानकारी के मुताबिक, सुरेश चंदेल ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में चंदेल को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। ऐसा माना जा रहा है कि चंदेल के कांग्रेस में आने से हिमाचल प्रदेश, खासकर हमीरपुर में पार्टी की स्थित और मजबूत होगी। गौरतलब है कि इससे पहले सुरेश चंदेल ने रविवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से टेलीफोन पर लंबी बातचीत की और सोमवार को कांग्रेस ज्वाइन कर लिया।
पढ़ें- कांग्रेस राज में बम धमाके होते थे तो उनके नेता श्रद्धांजलि सभाएं करते थे, आज आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है- पीएम मोदी

वहीं, हमीरपुर में भाजपा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि, चंदेल जनाधार वाले नेता बताए जा रहे हैं। अब देखना यह है कि भाजपा इस नुकसान की भरपाई कैसे करता है।

ट्रेंडिंग वीडियो