राजनीति

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया बोले, भाजपा लोकतंत्र विरोधी पार्टी है

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश राव ने भाजपा के उन विधायकों का दिल से स्वागत किया है जिन्‍हें गुरुग्राम के एक आलीशान होटल में सियासी संकट के बहारे छुट्टी बिताने का मौका मिला।

Jan 19, 2019 / 03:15 pm

Dhirendra

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया बोले, भाजपा लोकतंत्र विरोधी पार्टी है

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने सियासी संकट टलने के बाद भाजपा पर पलटवार किया है। सिद्धारमैया ने कहा है कि भाजपा को कांग्रेस के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा राज्य में विपक्ष के रूप में काम करने में विफल रही है। भाजपा विपक्ष के रूप में काम करने के बजाय लोकतंत्र विरोधी काम कर रही है।
भाजपा विधायक को दी बधाई
सियासी घमासान के बीच भाजपा पर तंज कसते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष्‍ा दिनेश राव ने कहा कि हम भाजपा के उन सभी विधायकों का दिल से स्वागत करते हैं जो बीते कुछ दिनों से दिल्ली के पास एक आलीशान होटल में छुट्टी बिताने के बाद वापस आ रहे हैं। छुट्टी के बाद सभी ऊर्जावान होंगे और मैं उम्मीद करता हूं कि वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए जल्द ही काम पर लौटेंगे। बता दें कि कर्नाटक में सियासी घमासान के बीच बीजेपी ने अपने 100 से ज्यादा विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने क लिए गुरुग्राम के एक होटल में रखा हुआ था।
चरम पर रहा आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर
आपको बता दें कि कुछ दिनों से कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ गया था। दोनों ही खेमे अपने विधायकों को एकजुट रखने में कोई कसर नहीं छोड़ा। सत्तारूढ गठबंधन में शामिल दलों ने भाजपा पर सरकार गिराने का कथित रूप से प्रयास करने का आरोप लगाया था जबकि भाजपा के विधायक खरीद फरोख्त के प्रयासों के डर से गुरूग्राम के एक रिसॉर्ट में बने हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा था कि स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Home / Political / कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया बोले, भाजपा लोकतंत्र विरोधी पार्टी है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.