scriptराफेल विमान सौदा: कंपनी ने कहा कोई घोटाला नहीं हुआ, राहुल ने फिर किया पलटवार | France Says Rafale Deal Fair Rahul Gandhi syas What about the loot | Patrika News

राफेल विमान सौदा: कंपनी ने कहा कोई घोटाला नहीं हुआ, राहुल ने फिर किया पलटवार

Published: Nov 16, 2017 12:42:12 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर लगाए गए सभी आरोपों को फ्रांस ने खारिज कर दिया है। इसके बाद राहुल ने पलटवार किया है

Rafale fighter jets
नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर कांग्रेस द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार पर लगाए गए सभी आरोपों को फ्रांस ने खारिज कर दिया है। फ्रांस ने कहा कि 36 राफेल विमानों की खरीदारी में किसी तरह का घोटाला नहीं हुआ है। फ्रांस ने बगैर नाम लिए कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।

कम मूल्य और बेहतीन प्रदर्शन वाला राफेल
रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस ने कहा है कि भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन और कम मूल्यों के आधार पर राफेल लड़ाकू विमानों को चुना है। राफेल डील पूरी तरह पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया से हुई है।
https://twitter.com/OfficeOfRG/status/930995317801082882?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल ने कहा- रिलायंस मेक इन इंडिया है
फ्रांस का जवाब आने का बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने ही अंदाज में मोदी सरकार पर फिर हमला बोला। राहुल ने मोदी सरकार और रिलायंस कंपनी के संबंधों को लेकर तंज कसा और लिखा है कि सेल्फ ‘रिलायंस’ स्पष्ट रुप से ‘मेक इन इंडिया’ का एक महत्वपूर्ण पहलू है। क्या आप राफेल सौदे के लिए एयरस्पेस में शून्य अनुभव करने वाले किसी पर ‘रिलायंस’ की व्याख्या कर सकते हैं?
https://twitter.com/OfficeOfRG/status/930994264133140482?ref_src=twsrc%5Etfw
सूट तो छोड़ा लेकिन लूट का क्या
राहुल गांधी ने एकबार अपने सूट-बूट वाले बयान को नए तरीके से पेश किया है। राहुल ने लिखा कि मोदी जी सूट छोड़ना अच्छा है लेकिन लूट का क्या ?

डसाल्ट एवियेशन देगी 36 राफेल लड़ाकू विमान
बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मोदी सराकर ने राफेल लड़ाकू विमानों के लिए फ्रांस की कंपनी डसाल्ट एवियेशन के साथ जो समझौता किया है उसके लिए ज्यादा पैसों का भुगतान किया गया है। कांग्रेस ने कहा था कि सरकार ने 526 करोड़ रुपए के विमानों का सौदा 1571 करोड़ में किया है। डसाल्ट एवियेशन भारतीय वायुसेना को 36 राफेल लड़ाकू विमान देगी।

रिलांयस ने मुकदमे की दी धमकी
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाए हैं कि मोदी सरकार ने एयरक्राफ्टों की खरीदारी के लिए डसाल्ट एवियेशन को ही क्यों चुना। बताया जा रहा है कि इस कंपनी में रिलायंस डिफेंस लिमिटेड का पैसा लगा है। रिलायंस ने डसाल्ट के साथ मिलकर 30 करोड़ रुपए का निवेश किया है। तो वहीं अनील अंबानी की कंपनी ने कहा कि अगर कांग्रेस आरोपों को वापस नहीं लेती है तो वो मुकदमा करेंगे।

UPA की डील से तीन गुना महंगा है राफेल
वर्ष 2013 में यूपीए सरकार ने फ्रांस से एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए जितने में सौदा किया था। मोदी सरकार उससे तीन गुना ज्यादा भुगतान करके एयरक्राफ्ट खरीद कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो