scriptझारखंड: कांग्रेस को मिला मजबूत हाथ, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कांग्रेस में शामिल | geeta koda wife of ex CM madhu koda will join Congress | Patrika News

झारखंड: कांग्रेस को मिला मजबूत हाथ, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कांग्रेस में शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 11, 2018 01:39:59 pm

Submitted by:

Pradeep kumar

राहुल की मौजूदगी में कार्यक्रम, हाल के दिनों तक एनडीए की बैठकों में शामिल होती रहीं थीं पूर्व सीएम की पत्नी.

rahul gandhi

झारखंड: कांग्रेस को मिला मजबूत हाथ, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कांग्रेस में शामिल

रांची। झारखंड में निर्दलीय विधायक रहते हुए मुख्यमंत्री बनकर रेकॉर्ड बनाने वाले मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। जय भारत समानता पार्टी के टिकट पर जगरनाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतीं गीता अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। यही नहीं, झारखंड में भाजपा को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस सहित कई दल एक साथ आने की तैयारी में हैं। इनमें झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके और भाजपा से बगावत कर अलग पार्टी बना चुके बाबूलाल मरांडी भी शामिल हैं।
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार गीता कोड़ा ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। गीता नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगी। इस मौके पर उनके पति मधु कोड़ा भी मौजूद रहेंगे।
अब तक एनडीए का दे रही थीं साथ
गीता 2009 और 2014 में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगरनाथपुर विधानसभा क्षेत्र जय भारत समानता पार्टी टिकट पर निर्वाचित हुई हैं। हाल के दिनों में गीता कोड़ा लगातार एनडीए की बैठकों में भी शामिल हो रही थीं, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस से जुड़ रही हैं। ऐसी संभावना है कि चाईबासा से वे कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। पहले इस सीट से मधु कोड़ा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन आय से अधिक संपत्ति के कारण फिलहाल मधु ने अपनी पत्नी का नाम आगे बढ़ाया है।
राहुल गांधी से मिलेंगे भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री
लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार समेत अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। इस सिलसिले में वाम दलों के नेताओं से औपचारिक बातचीत भी शुरू कर दी गयी है।
वामदलों से हाथ मिलाने पर सहमति
कांग्रेस पहली बार झारखंड में महागठबंधन में वामदलों को शामिल करने को तैयार हुई है। वाम दलों से लोकसभा चुनाव में समर्थन का आग्रह किया गया है, बदले में विधानसभा चुनाव में वाम दलों के लिए सीटें छोड़ने की रणनीति बनायी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो