scriptUN report on India population: सियासत गर्म, गिरिराज के बयान पर JDU का पलटवार | Giriraj Singh vs JDU on UN report on India population | Patrika News

UN report on India population: सियासत गर्म, गिरिराज के बयान पर JDU का पलटवार

locationनई दिल्लीPublished: Jun 18, 2019 04:08:44 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

UN report on India population: गिरिराज सिंह और जेडीयू आमने-सामने
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा- अपने मंत्रालय पर ध्यान दें गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह बोले- जनसंख्या विस्फोट हिंदुस्तान के लिए खतरनाक

giriraj singh

UN report on India population: सियासत गर्म, गिरिराज के बयान पर JDU का पलटवार

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र ने भारत में जनसंख्या को लेकर ( UN report on India population ) चौंकाने वाला खुलासा किया है। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले वर्षों में भारत की जनसंख्या विस्फोटक स्थिति में पहुंच सकती है। इस खुलासे के साथ ही देश में सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह और जेडीयू आमने-सामने आ गई है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूएन रिपोर्ट के हवाले से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर ट्वीट किया है, जिसपर जेडीयू ने पलटवार करते हुए उनपर तंज कसा है। जेडीयू ने कहा कि उन्हें अपने मंत्रालय पर ध्यान देना चाहिए।
पढ़ें- Shiv Sena: 350 सांसदों का बहुमत, Modi सरकार के लिए राम मंदिर निर्माण का जनादेश

sanjay singh
गिरिराज के बयान पर जेडीयू का पलटवार

गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘बढ़ती जनसंख्या और उसके अनुपात में घटते संसाधन को कैसे झेल पाएगा हिंदुस्तान?? जनसंख्या विस्फोट हर दृष्टिकोण से हिंदुस्तान के लिए खतरनाक। भारत 2027 में चीन को पीछे छोड़ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा- UN रिपोर्ट।’
गिरिराज सिंह के इस ट्वीट पर जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि देश की 130 करोड़ जनता ने NDA को विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर वोट किया। जनसंख्या वृद्धि वास्तव में एक समस्या है और इसका ध्यान सबको है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास होने चाहिए, लेकिन गिरिराज जी आपको केंद्र सरकार में जिस विभाग की जिम्मेवारी मिली है उसकी चिंता करनी चाहिए।
हालांकि, जेडीयू के इस बयान पर गिरिराज सिंह या बीजेपी की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है।

पढ़ें- Sonia Gandhi ने की वरिष्‍ठ नेताओं से बातचीत, सहयोगी दलों के साथ तालमेल पर जोर
nitish kumar
इफ्तार पार्टी को भी लेकर गरमाई थी सियासत

गौरतलब है कि हाल ही में गिरिराज सिंह के बयान से देश में सियासत गरमा गई थी और जेडीयू ने उनपर जमकर निशाना साधा था।
दरअसल, गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी की फोटो ट्विटर पर शेयर की थी और कटाक्ष किया था। गिरिराज के ट्वीट से सियासत गरमा गई थी और जेडीयू ने उनपर जमकर हमला बोला था।
बाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस बयान को लेकर गिरिराज को फटकार लगाई थी।

2027 तक चीन को भी मात देगा भारत

यूएन की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2027 तक चीन को भी आबादी के मामले में पीछे छोड़ देगा। वहीं, 2050 तक भारत की जनसंख्या में 27.3 करोड़ की वृद्धि होगी।
इसके साथ ही भारत शताब्दी के अंत तक दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन सकता है। इस बाबत संयुक्त राष्ट्र ने कुछ आंकड़े पेश किए हैं।

इसके आधार पर यह आकलन सामने आए हैं। गौरतलब है कि मौजूदा समय में भारत की जनसंख्या 133 करोड़ के आसपास है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो