3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्रिकर की घर वापसीः अमरीका में एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज कराकर लौटे गोवा सीएम

मुख्यमंत्री के आने से पहले डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। पर्रिकर शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 14 Jun 2018, 6:41 PM IST

Manohar parrikar

पर्रिकर की घर वापसीः अमरीका में एडवांस पैंक्रियाटिक कैंस का इलाज कराकर लौटे गोवा सीएम

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर गुरुवार दोपहर को वापस भारत लौट आए हैं और शाम तक उनके गोवा पहुंचने की संभावना है। पर्रिकर अमरीका के एक अस्पताल में एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर का तीन महीनों से इलाज करा रहे थे। पार्टी के एक अधिकारी ने कहा, 'पर्रिकर अपने परिजनों, एक मेडिकल टीम और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ अमरीका से मुंबई के लिए रवाना हुए, जहां से वह गोवा के लिए कनेक्टिंग विमान लेंगे।'

वीडियो संदेश में किया था संबोधित

मुख्यमंत्री के आने से पहले डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पर्रिकर शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। इससे पहले मनोहर पर्रिकर ने एक वीडियो संदेश के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह आने वाले हफ्तों में अमरीका से भारत वापस आ जाएंगे। इस वीडियो संदेश को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित की जाने वाली एक बैठक में चलाया गया था।

देश पीएम पद पर मोदी को वापस चाहता हैः पर्रिकर

वीडियो में पर्रिकर ने कहा था, 'मैं पिछले कुछ समय से आप सभी के साथ नहीं हूं क्योंकि मेरा इलाज चल रहा है। मैं अगले कुछ हफ्तों में गोवा वापस आ जाऊंगा। खराब सेहत की वजह से वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल नहीं हो पाया।' पर्रिकर ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाइए और देश प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को वापस चाहता है।

कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन पर यूएन की रिपोर्टः भारत ने दिया जवाब, चुप है पाकिस्तान

क्या हुआ था पर्रिकर को?

पर्रिकर को पेटदर्द की शिकायत के बाद गोवा से मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। परिकर की सेहत को देखते हुए राज्य का बजट सत्र 33 दिन से घटाकर चार दिन का कर दिया गया था। पर्रिकर की अनुपस्थिति में तीन सदस्यीय सलाहकार समिति सरकार के रोजाना कार्यों पर नजर रखती है।

मोदी सरकार की 'आयुष्मान भारत' ओडिशा में खारिज, लागू होगी बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना