scriptLIVE: प्रमोद सावंत होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री, देर रात शपथ ग्रहण संभव- सूत्र | goa new cm name announced | Patrika News

LIVE: प्रमोद सावंत होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री, देर रात शपथ ग्रहण संभव- सूत्र

locationनई दिल्लीPublished: Mar 18, 2019 09:44:15 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

गोवा सीएम का नाम लगभग फाइनल
पर्रिकर के बाद अब प्रमोद सावंत बन सकते हैं गोवा के अगले मुख्यमंत्री- सूत्र
कांग्रेस ने भी पेश की थी सरकार बनाने की दावेदारी

prmod swant

ff

नई दिल्ली। काफी जद्दोजहद के बाद गोवा के मुख्यमंत्री का नाम लगभग फाइनल हो गया है। गोवा के अगले मुख्यमंत्री भाजपा नेता प्रमोद सावंत हो सकते हैं। रात 11 बजे शपथ ग्रहण होने के आसार है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि प्रमोद सावंत पर पार्टी के सभी नेताओं और सहयोगी दलों ने सहमति जता दी है। फिलहाल, गोवा विधानसभा के स्पीकर हैं सावंत। गौरतलब है कि सीएम की रेस में प्रमोद सावंत, विश्वजीत राणे और विनय तेंदुलकर का नाम सबसे आगे चल रहा था। वहीं, खबर यह भी आ रही है कि सुदीन धावलीकर और विजय सरदेसाई डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

 

https://twitter.com/ANI/status/1107631986158395393?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1107626574046773248?ref_src=twsrc%5Etfw
– गोवा प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि प्रमोद सावंत गोवा सीएम को लेकर सबका नाम लिया जा रहा है। मेरा भी नाम आ रहा है, प्रमोद सांवत का नाम आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो नाम आते रहेंगे, अभी विधायकों की मीटिंग में सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा आज तो पक्का सीएम का नाम फाइनल हो जाएगा।
– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा भाजपा विधायक और प्रमोद सावंत मीटिंग के लिए होटल पहुंच चुके हैं।

कई बार हुईं बैठकें

इससे पहले गोवा के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सोमवार सुबह से ही भाजपा नेताओं की लगातार बैठकें हुई। लेकिन, शुरुआत में जिस नाम की चर्चा हो रही थी वो थे गोवा के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के कुछ नेता विनय तेंदुलकर को गोवा का अगला सीएम बनाना चाहते थे।
गोवा विधानसभा का समीकरण

40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में भाजपा के पास 12 विधायक हैं। वहीं भाजपा को गोवा फॉरवर्ड पार्टी और एमजीपी के तीन-तीन और एक एनसीपी विधायक का समर्थन हासिल है। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार भी भाजपा के समर्थन में है। वहीं, कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं। भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा और रविवार को पर्रिकर के निधन और पिछले साल कांग्रेस के दो विधायकों सुभाष शिरोडकर और दयानंद सोपटे के इस्तीफे के कारण सदन में विधायकों की संख्या 36 रह गयी है। भाजपा के पास गोवा फॉरवर्ड पार्टी और एमजीपी सहित अन्य साथी दलों के समर्थन से 20 विधायक हैं। जबकि, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण सरकार बनाने का दावा पेश कर रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो