scriptमाल्या को वापस लाने को सरकार गंभीर नहीं : कांग्रेस | Government not serious about bringing back Mallya : Congress | Patrika News
राजनीति

माल्या को वापस लाने को सरकार गंभीर नहीं : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, अगर सरकार माल्या को वापस लाने में गंभीर है तो
यह सार्वजनिक करे कि विगत पांच वर्षों में उसके निजी विमान में किसने
यात्रा की

Jun 18, 2016 / 11:06 pm

जमील खान

manish tiwari

manish tiwari

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को जोर देकर कहा कि शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत वापस लाने के बारे में नरेंद्र मोदी सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, यह आश्चर्यजनक नहीं है। दरअसल सरकार छलावा करने की कोशिश कर रही है। वे माल्या को वापस लाने को लेकर गंभीर नहीं हैं। इंग्लैंड में भारतीय उच्चायुक्त इसको भलीभांति समझते हैं, इसलिए उस कार्यक्रम में शिरकत करने में उन्हें कोई समस्या नजर नहीं आती है।

मीडिया रपटों के अनुसार, इंग्लैंड में भारतीय उच्चायुक्त नवतेज सरना एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां विजय माल्या भी उपस्थित थे। इस रपट के बाद कांग्रेस ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। तिवारी ने कहा, इंग्लैंड में भारतीय उच्चायुक्त सरकार की नीतियों को समझते हैं कि सही में आप छलावा कर रहे हैं। वे माल्या को वापस लाने के बारे में गंभीर नहीं हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, अगर सरकार माल्या को वापस लाने में गंभीर है तो यह सार्वजनिक करे कि विगत पांच वर्षों में उसके निजी विमान में किसने यात्रा की। एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि इंग्लैंड से माल्या का प्रत्यर्पण भारत सरकार के लिए आसान नहीं है।

जेटली के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए तिवारी ने कहा, अरुण जेटली वही कह रहे हैं, जो उन्हें कहा गया है। वह बहाना बना रहे हैं और कई नाकामियों को छिपा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर वे गंभीर रहे होते तो माल्या को कभी नहीं जाने देते। माल्या बैंक ऋण लौटाने में विफल रहे हैं और उनके खिलाफ धन शोधन का मामला भी चल रहा है।

Home / Political / माल्या को वापस लाने को सरकार गंभीर नहीं : कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो