बैंगलोर

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सरकार गिर जाएगी: शेट्टर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि कुंदगोल विधानसभा उपचुनाव में हार सामने देख कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रलोभन दे रही है।

बैंगलोरMay 09, 2019 / 08:01 pm

Santosh kumar Pandey

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सरकार गिर जाएगी: शेट्टर

बेंगलूरु. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि कुंदगोल विधानसभा उपचुनाव में हार सामने देख कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रलोभन दे रही है।
गुुरुवार को हुब्बल्ली में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शेट्टर ने आरोप लगाया कि जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार भाजपा कार्यकर्ताओं को लालच देकर अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, कुंदगोल विधानसभा कनकपुरा या रामनगर जैसा नहीं है जहां उनकी चलती है। उन्होंने फिर दावा किया कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद यह सरकार गिर जाएगी। कांग्रेस खुद लोकसभा चुनावों के बाद सरकार से समर्थन वापस ले लेगी। भाजपा नेता ने कहा कि सिद्धरामय्या हमेशा अपनी ही बात से पलट जाते हैं।
उन्होंने कहा था कि वे दलित मुख्यमंत्री के पक्ष में है लेकिन समर्थक बार-बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की रट लगाए हुए हैं। शेट्टर ने दावा किया कि पूर्व मंत्री सीएस शिवल्ली जिनके निधन से कुंदगोल में उपचुनाव हो रहे हैं वे कांग्रेस से खुश नहीं थे। कई बार उन्होंने अपनी नाराजगी उनसे साझा की। वे पार्टी में अपनी अनदेखी से नाराज थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.