scriptGST का चुनाव पर नहीं पड़ा असर?, सूरत ने बचाई गुजरात में बीजेपी की लाज | gujarat election: bjp candidate won in surat | Patrika News

GST का चुनाव पर नहीं पड़ा असर?, सूरत ने बचाई गुजरात में बीजेपी की लाज

Published: Dec 18, 2017 11:47:13 am

Submitted by:

ashutosh tiwari

सूरत ने बचाई गुजरात में बीजेपी की लाज

surat
अहमदाबाद: गुजरात की आर्थिक नगरी सूरत ने इस बार भी भाजपा की इज्जत बचा दी है। प्रदेश के आर्थिक तंत्र की रीढ़ वाले इस शहर में मोदी सरकार के दो बड़े फैसलों नोटबंदी और जीएसटी का सबसे ज्यादा असर पड़ा था।
यही नहीं पाटीदार आंदोलन का बड़ा असर भी यहां दिखा था। इसके बाद कांग्रेस और राहुल गांधी ने भी सूरत को अपना पावर सेंटर बना लिया था। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भी लाखों लोगों की रैली यहां निकाली थी। लेकिन भाजपा के इस गढ़ में कांग्रेस सेंध लगाने में नाकाम रही।
सूरत की 16 सीटों में से 13 पर भाजपा आगे है और 3 पर कांग्रेस। इसके अलावा दक्षिण गुजरात की 35 सीटों में से भी भाजपा ने 23 से 24 सीटों पर अपनी बढ़त बरकरार रखी।
पार्टीजीतीकांग्रेसअन्य
बीजेपी1101102
कांग्रेस17778
अन्य022

ट्रेंडिंग वीडियो