राजनीति

गुजरात चुनाव: पीएम मोदी ने कांग्रेस के GST को बताया ग्रांड स्टुपिड थॉट

सौराष्ट्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताने पर पलटवार किया है।

Nov 29, 2017 / 03:16 pm

Chandra Prakash

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव प्रचार के लिए सौराष्ट्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां मोदी ने कांग्रेस को जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताने पर पलटवार किया।

कांग्रेस ने ढूंढा नया अर्थशास्त्री
मोदी ने कहा कि विपक्ष ने कैसे नए अर्थशास्त्री ढूंढ लिए हैं जो जनता की तिजोरी पर डाका डालने की सोच रहा है। उन्होंने गब्बर सिंह टैक्स का पलटवार करते हुए जीएसटी को कांग्रेस का ग्रैंड स्टुपिड थॉट करार दिया। कांग्रेस की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा की विरोधी नए अर्थशास्त्री खोज लाए हैं। उन्होंने कहा के विपक्ष जीएसटी की दरों को एक ही टैक्स 18 प्रतिशत पर करना चाहते हैं। अब इससे गरीबों की सेवा कैसे कर सकेंगे। यदि सभी चीजों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा, तब गरीबों की सेवा कैसे होगी। यह कैसा मध्यम वर्ग विरोधी और गरीब विरोधी विचार हो सकता है। यह जीएसटी सामान्य लोगों के लिए है और उनकी सरकार सामान्य सामान लोगों के लिए काम कर रही है।

शराब और सिगरेट सस्ता चाहती है कांग्रेस
कांग्रेस को कोसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी चीजों पर एक समान 18 प्रतिशत टैक्स की बात कर रही है।18 प्रतिशत टैक्स वाले शराब को वे सस्ता बेचना चाहते हैं। महंगी सिगरेट को सस्ता कर घर-घर कैंसर करना चाहते हैं। इन विपक्ष का ऐसा ऐसे गरीब विरोधी और मध्यम विरोधी विचार कैसे हो सकता है।

कांग्रेस की तकलीफे खत्म नहीं होती
मोदी ने नोटबंदी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी के 12 महीने बाद भी कांग्रेस की तकलीफ खत्म नहीं हुई। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या उन्हें नोटबंदी से कोई तकलीफ हुई, क्या इससे उनका कुछ लुट गया? उन्होंने कहा कि मोदी सारे काले धन निकलवाकर रहेगा, गरीबों की चीज गरीबों को देकर रहेगा।

गुजरात के दोनों हाथ में लड्डू
बीजेपी के लिए मोदी ने वोट मांगते हुए कहा कि देश के विकास के लिए बीजेपी को वोट देना जरुरी है। उन्होंने लोगों से कहा कि दिल्ली में उनकाजन बैठा है और गुजराती तो बराबर हिसाब-किताब करना जानते हैं। अब गुजरात के दोनों हाथों में लड्डू और पांचों उंगलियों में घी का अवसर पहली बार आया है। इसलिए इसे ऐसे ही व्यर्थ जाने ना दें।
कांग्रेस एक हैंडपंप से जीती थी
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा की तब कांग्रेस मॉडल के तहत हैंड पंप लगाया जाता था वही बीजेपी मॉडल ने नर्मदा के पाइप लाइन की योजना शुरू की। कांग्रेस की सरकार लगातार तीन चुनाव तक उसी हैंडपंप के सहारे चुनाव भी जीत जाती थी, जबकि उनकी सरकार ने खेत तालाब, चेक डैम और नर्मदा योजना पर काम किया। उनकी सरकार सौ बरस का भाग्य बदलने का काम किया। इसलिए उनकी भाजपा की सरकार को सौ बरस तक जनता को हराना नहीं चाहिए।

Hindi News / Political / गुजरात चुनाव: पीएम मोदी ने कांग्रेस के GST को बताया ग्रांड स्टुपिड थॉट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.