scriptCM रूपाणी पर आग बबूला हुए तेजस्वी, माफी की मांग करते हुए कहा- RSS के गुंडों को देश तोड़ने नहीं देंगे | gujarat violence: tejashwi yadav attacked on cm rupani | Patrika News

CM रूपाणी पर आग बबूला हुए तेजस्वी, माफी की मांग करते हुए कहा- RSS के गुंडों को देश तोड़ने नहीं देंगे

locationनई दिल्लीPublished: Oct 09, 2018 12:23:57 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

एक बच्ची से बलात्कार के बाद गुजरात में गैर गुजरातियों पर हमलों की निंदा हो रही है।

CM

CM रूपाणी के बिहारियों को प्रवासी कहने पर आग बबूला हुए तेजस्वी, माफी की मांग करते हुए कहा- RSS के गुंडों को देश तोड़ने नहीं देंगे

नई दिल्ली। गुजरात में उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद सियासी घमासान जारी है। आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है। यहां से हजारों उत्तर भारतीयों ने पलायन किया है।खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर हुए हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। अब इस मुद्दे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। विजय रूपाणी ने ट्वीट कर लिखा, “कांग्रेस पहले प्रवासियों के खिलाफ हिंसा को उकसाती है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष हिंसा की निंदा करते हुए ट्वीट करते हैं। क्या कांग्रेस अध्यक्ष को शर्म नहीं आती। मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट में कहा कि क्या वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?
https://twitter.com/vijayrupanibjp/status/1049321761005817856?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/vijayrupanibjp/status/1049322257410134017?ref_src=twsrc%5Etfw
तेजस्वी का पलटवार
सीएम विजय रूपाणी के अपने ट्वीट में माइग्रेट्स (प्रवासी) शब्द पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आपत्ति जताते हुए पलटवार किया। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, ” मि.सीएम क्या आपने सोचना-समझना बंद कर दिया है। आपकी भारतियों को प्रवासी बोलने की हिम्मत कैसे हुई। क्या आप यह कहना चाहते हैं एक प्रवासी उत्तर प्रदेश से जीतकर प्रधानमंत्री बन गया है। हम इस मुद्दे पर आपसे तुरंत माफी चाहते हैं। हम गुजरात के आरएसएस के गुंडों को देश तोड़ने नहीं देंगे। आप को बता दें कि सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि उन्होंने खुद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की है। गौरतलब है कि भाजपा गुजरात में गैर गुजरातियों पर हमले के पीछे कांग्रेस की साजिश करार दे रही है। वहीं कांग्रेस बीजेपी को।
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1049517183653560320?ref_src=twsrc%5Etfw
गुजरात में 80 लाख से ज्यादा बाहरी कामगार, हमले के चलते हजारों का पलायन, कई फैक्ट्रियां बंद

हजारों का पलायन
एक बच्ची से बलात्कार के बाद गुजरात में गैर गुजरातियों पर हमले जारी हैं। अहमदाबाद में रविवार रात सात जगहों पर ऐसे हमले हुए। अब तक 450 लोगों को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट डालने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार देर रात आणंद के पास बाल अमूल प्लांट में आठ ठेका श्रमिकों पर कथित तौर पर हमला हुआ। इस बीच हजारों हिंदीभाषी बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश पलायन कर चुके हैं। इसके चलते कई कारखाने बंद हो गए। प्रवासी श्रमिकों के संगठन उत्तर भारतीय विकास परिषद के मुताबिक अब तक 50,000 से ज्यादा लोग गुजरात छोड़ चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो