scriptUP Assembly Elections Result 2022 : इस जिले में बुरकानशीं ने भाजपा को खूब किया वोट,गठबंधन प्रत्याशी ढेर | Hapur Assembly Elections Result 2022 | Patrika News

UP Assembly Elections Result 2022 : इस जिले में बुरकानशीं ने भाजपा को खूब किया वोट,गठबंधन प्रत्याशी ढेर

locationहापुड़Published: Mar 13, 2022 09:32:39 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

UP Assembly Elections Result 2022 हापुड जिले में मुस्लिम बाहुल्य मतदान केंद्रों में भाजपा के लिए खूब वोट ईवीएम से निकले। जिसको देखकर गठबंधन प्रत्याशी और नेता हैरान हैं। इन बूथों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लगीं हुईं थीं। जिसे देखकर मतदान वाले दिन भाजपा प्रत्याशी और चुनाव में लगे कार्यकर्ताओं को पसीना आ गया था। लेकिन जब ईवीएम से वोट निकली तो हकीकत का पता चला।

UP Assembly Elections Result 2022 : इस जिले में बुरकानशीं ने भाजपा को खूब किया वोट,गठबंधन प्रत्याशी ढेर

UP Assembly Elections Result 2022 : इस जिले में बुरकानशीं ने भाजपा को खूब किया वोट,गठबंधन प्रत्याशी ढेर

UP Assembly Elections Result 2022 जिले में भाजपा ने पूरी तरह से क्लीन स्वीप किया और यहां पर इसकी कुशलता का श्रेय भाजपा की मारक रणनीति को दिया जा रहा है। यहीं कारण है कि जिले में भाजपा को मुस्लिम महिलाओं ने भी वोट किया। यह बात बूथों में पड़े मतदान कह रहे हैं जो कि काफी अचंभित करने वाला है। एक तरफ जहां भाजपा तीनों सीटों पर विपक्ष की घेराबंदी में जुटी थी वहीं दूसरी ओर पार्टी इस रणनीति पर भी विचार कर रही थ कि किसी तरह से भाजपा के तीनों प्रत्याशी चुनाव जीत जाए। लेकिन जब मतगणना के दौरान ईवीएम से वोट निकले तो ईवीएम ने उन मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की भी पोल खोल दी। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से भाजपा को जमकर वोट मिले। इतनी उम्मीद तो भाजपा के प्रत्याशी को भी नहीं थी।
अब ये वोट मुस्लिम इलाकों में किसने डाले यह तो ईवीएम ही जाने। लेकिन इतना कहा जा रहा है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मुस्लिम वर्ग की महिला मतदाताओं ने भाजपा को वोट किया होगा। आंकड़े बता रहे हैं कि मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर भाजपा को खूब वोट मिले। बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या में कुल 22 बूथों पर सुबह से ही मुस्लिम मतदाताओं की लाइन लगी रही। यह माना जा रहा था कि यहां पर गठबंधन और बसपा प्रत्याशी को वोट डाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़े : UP Assembly Elections Result 2022 : हार के बार बोली कांग्रेस की बिकनी गर्ल,’अब गुंडी बनकर जीतूंगीं चुनाव’

इन बूथों पर भाजपा के विजयपाल आढ़ती को 1007 वोट मिले। जो कि चमत्कार से कम नहीं है। यानी भाजपा ने जहां विपक्षियों के गढ़ में सेधमारी की वहीं मुस्लिम बस्तियों से भी उसको खूब झमाझम वोट पडे। गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह का कमला अग्रवाल स्कूल में बूथ है। ये मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। लेकिन यहां पर भी भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती ने गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह को पछाड़ दिया। भाजपा के विजयपाल आढ़ती ने सदर सीट पर पांच बार के विधायक गजराज सिंह को 6933 मतों से हराया। –
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो