scriptहरियाणा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के दो और इनेलो का एक विधायक | Haryana: 2 former Congress MLA and 1 from INLD joins BJP | Patrika News

हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के दो और इनेलो का एक विधायक

locationनई दिल्लीPublished: Oct 07, 2019 07:39:18 am

हरियाणा से चुनाव से पहले नेताओं का अंदर-बाहर होना शुरू।
दूसरी पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने भी ज्वाइन की भाजपा।
आगामी 21 अक्टूबर को है हरियाणा विधानसभा चुनाव।

भाजपा की बूथ समिति को लेकर बवाल, नाराज मंडल पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

भाजपा की बूथ समिति को लेकर बवाल, नाराज मंडल पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपनी पैठ और मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के एक और कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली।
तिलयार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पहले सीएम खट्टर ने इन सभी का पार्टी में स्वागत किया और फिर इनसे तुरंत चुनाव प्रचार में जुट जाने का आग्रह किया।

भाजपा में शामिल होने वालों में बरवाला विधानसभा से इनेलो के निष्ठावान माने जाने वाले नेता वेदपाल नारंग, कांग्रेस के पूर्व विधायक रामस्वरूप रामा और फूलसिंह खेरी का नाम प्रमुख है।
सीएम खट्टर की दो टूक: हरियाणा से बाहरी लोगों को खदेड़ा जाएगा
जहां रतिया से पूर्व मंत्री रहे रामा ने बंसीलाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद संभाला है, नारंग 2014 में बरवाला सीट से इनेलो की टिकट पर जीते थे और गुहला-चीका से फूलसिंह खेड़ी विधायक रहे थे।
वहीं, सिरसा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश मेहता ने भी रविवार को दो अन्य सदस्यों के साथ भाजपा ज्वाइन की। मेहता के साथ पूर्व मंत्री दिवंगत चौधरी धीरपाल सिंह के परिवार के अरविंद गुलिया और अभिषेक ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
गौरतलब है कि आगामी 21 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव का मतदान होगा। इसके बाद 24 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो