राजनीति

हरियाणा में लोकतंत्र का महापर्व शुरु: पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने परिवार समेत सबसे पहले किया मतदान

हरियाणा में 90 सीटों पर 1169 उम्मीदवार मैदान में।
सबसे बड़ी सीट बादशाहपुर तो सबसे छोटी नारनौल।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की तैयारियां पूरी।

नई दिल्लीOct 21, 2019 / 07:34 am

अमित कुमार बाजपेयी

चंडीगढ़। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह से वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने परिवार समेत सबसे पहले किया मतदान किया।प्रदेश के 1.82 करोड़ मतदाताओं के हाथ में प्रदेश की सत्ता की चाबी है। रविवार को प्रदेश में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच 19 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है।
बिग ब्रेकिंगः इसरो के इस निदेशक ने किया बड़ा दावा, चंद्रयान-2 मिशन को बताया पूरी तरह फेल

हरियाणा की जनता को सोमवार को तय करना है कि वो किसे सत्ता सौंपती है और किससे दूरी बनाती है। इससे पहले 19 अक्टूबर तक प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, बसपा, आईएनडी समेत तमाम दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी।
डेरा सच्चा सौदा को लेकर सामने आया बड़ा खुलासा, राम रहीम के इस अड्डे पर दिग्गज नेता का

वहीं, रविवार को सभी सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई। जबकि पोलिंग पार्टियां ईवीएम और चुनाव सामग्री लेकर अपने-अपने पोलिंग बूथ के लिए निकल गईं।
https://twitter.com/hashtag/HaryanaAssemblyPolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अगर विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा और कांग्रेस पार्टी जहां सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, वहीं बसपा 87 सीटों पर चुनाव मैदान में है। जबकि इनेलो 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं करीब 375 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
संडे को अटैक कर पाकिस्तानी आतंकी-सैनिक ढेर करने के बाद बिपिन रावत की चेतावनी, इस बार नहीं देंगे…

निर्वाचन आयोग (ईसी) के मुताबिक कुल 1169 उम्मीदवार इस बार मैदान में हैं, जिनमें 1064 पुरुष और 104 महिलाएं हैं और एक उम्मीदवार ट्रांसजेंडर है। राज्य में इस पर 19,578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि 29,400 बैलट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा, इनमें 24,899 कंट्रोल यूनिट होंगी और 27,611 वीवीपैट।
पीओके पर कार्रवाई के बाद भाजपा के ऊपर इस दिग्गज नेता का सबसे बड़ा आरोप, ये लोग तो.. अगर हो गया…

हरियाणा में इस बार कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 82 लाख 82 हजार 570 है। इनमें 97 लाख 74 हजार 543 पुरुष, 85 लाख 7 हजार 775 महिला, 252 थर्ड जेंडर, 724 एनआरआई मतदाता हैं, जबकि 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर्स हैं।
आयु के हिसाब से देखें तो 3,82,446 मतदाताओं की उम्र 18-19 वर्ष के बीच है। 20-29 आयुवर्ग के मतदाताओं की संख्या 40,67,413 है, तो 30-39 आयुवर्ग में 44,92,809 मतदाता हैं। 40-49 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 35,67,536, 50-59 वर्ष के 27,90,783 वोटर्स हैं। 70-70 वर्ष के मतदाताओं की तादाद 8,22,958 जबकि 80 वर्ष से ज्यादा के मतदाताओं की संख्या 4,18,961 है।
अभी-अभीः चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने खींची चंद्रमा की तस्वीर, यह है इनकी सच्चाई, जानकर रह जाएंगे…

मतदाता संख्या के लिहाज से प्रदेश में सबसे बड़ी विधानसभा सीट बादशाहपुर है और यहां पर 3 लाख 96 हजार 281 वोटर्स हैं। वहीं, 1,44,066 वोटर्स के साथ नारनौल सबसे कम मतदाता वाली विधानसभा सीट है। उम्मीदवारों के हिसाब से हांसी में सर्वाधिक 25 और अंबाला कैंट व शाहबाद में न्यूनतम 6-6 प्रत्याशी हैं।

Home / Political / हरियाणा में लोकतंत्र का महापर्व शुरु: पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने परिवार समेत सबसे पहले किया मतदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.