script

बसपा को एक और झटका, करतार सिंह भड़ाना भाजपा में शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2019 01:58:40 pm

Haryana Assembly Election 2019
चुनाव से ठीक पहले बसपा को लगा झटका

06064.jpg
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब दो दिन का वक्त बचा है। ऐसे में हर राजनीतिक दल को छोटा सा भी नुकसान बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। कुछ ऐसा हा झटका बहुजन समाज पार्टी को लगा है।
हरियाणा के पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक करतार सिंह भड़ाना शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी(बसपा) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने भाजपा मुख्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अरुण सिंह ने इस मौके पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। देशहित के आगे कुछ भी नहीं है।

कश्मीर से अुनच्छेद ३७० हटाने के मसले पर मोदी सरकार का समर्थन करता हूं और इससे प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ, क्योंकि भाजपा ही देश को आगे ले जा सकती है।”

ट्रेंडिंग वीडियो